टेक्सास में पिता ने बेटी को मारा, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप पर बहस और फिर कत्ल, टेक्सास में पिता ने अपनी ही बेटी को उतारा मौत के घाट; वजह जानकर दहल जाएंगे आप

Texas Father Kills Daughter: अमेरिका के टेक्सास में डोनाल्ड ट्रंप और गन कल्चर पर बहस के दौरान एक पिता ने अपनी 23 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटी ब्रिटेन से पिता से मिलने आई थी।

अमन उपाध्याय

Trump Debate Murder In Texas: अमेरिका के टेक्सास राज्य से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि एक पिता ने अपनी ही 23 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि यह खौफनाक वारदात घर के अंदर हुई तीखी बहस के बाद सामने आई। मृतका की पहचान 23 वर्षीय लूसी हैरिसन के रूप में हुई है, जो ब्रिटेन की नागरिक थी और इंग्लैंड में रहती थी।

छुट्टियां मनाने आई थी लूसी, लाश बनकर लौटी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लूसी अपने बॉयफ्रेंड सैम लिटलर के साथ छुट्टियां बिताने और अपने पिता क्रिस हैरिसन से मिलने अमेरिका आई थी। यह दर्दनाक घटना तब हुई जब लूसी वापस ब्रिटेन लौटने की तैयारी कर रही थी। एयरपोर्ट निकलने से ठीक पहले घर में ट्रंप की नीतियों, उनके विवादों और अमेरिका के गन कल्चर को लेकर बहस छिड़ गई। लूसी अक्सर अपने पिता के बंदूक रखने के शौक का विरोध करती थी।

वो खौफनाक सवाल और पिता का बेरहम जवाब

अदालत में दिए गए बयान के मुताबिक, बहस के दौरान लूसी ने डोनाल्ड ट्रंप पर लगे यौन शोषण के आरोपों का जिक्र करते हुए अपने पिता से पूछा, 'अगर मेरे साथ ऐसा कुछ हो जाए, तो आपको कैसा लगेगा?' पिता क्रिस हैरिसन का जवाब बेहद चौंकाने वाला था; उन्होंने कहा कि उन्हें इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि उनके पास दो अन्य बेटियां भी हैं। इसके कुछ ही देर बाद घर में गोली चलने की आवाज आई। लूसी को सीने में गोली लगी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में खुला झूठ और पिता का पछतावा

शुरुआत में क्रिस ने दावा किया कि गोली अनजाने में चली थी लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि उन्होंने शराब पीने को लेकर झूठ बोला था। जांचकर्ता इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि उनकी उंगली बंदूक के ट्रिगर पर क्यों थी। लूसी की मां, जेन कोट्स ने अपनी बेटी को एक भावुक और जागरूक इंसान बताया। अब क्रिस हैरिसन का कहना है कि उन्हें अपने किए पर गहरा पछतावा है और वे इस अपराध का बोझ उम्र भर ढोएंगे।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें