दुबई एयर शो में तेजस लड़ाकू विमान हुए क्रैश (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

भारत के Tejas को लगी पाकिस्तानियों की नजर...दो दिन पहले फैलाया झूठ और आज हो गया क्रैश

Tejas Dubai Air Show: दुबई एयर शो में भारतीय लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया, पायलट की मौत हुई। पाकिस्तानी यूजर्स ने आलोचना और पुराना वीडियो साझा किया, जांच जारी है।

अक्षय साहू

Tejas Fighter Jet Crash in Dubai: दुबई एयर शो के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ, जब हाई-स्पीड युद्धाभ्यास के दौरान भारतीय लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार पायलट की मौत हो गई। हादसे के कारणों के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई पाकिस्तानी यूजर्स ने इसके बारे में अलग तरह के दावे किए हैं।

हाल ही में कुछ पाकिस्तानी यूजर्स ने तेजस का एक वीडियो शेयर किया था और दावा किया था कि विमान में तकनीकी खराबी आई थी और उससे तेल रिसाव हो रहा था। हालांकि विशेषज्ञों ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया था। अब इस हादसे के बाद यह चर्चा फिर से जोर पकड़ रही है कि दुबई एयर शो में शामिल तेजस विमान तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहा था।

अपने विमान की बड़ाई करने लगा पाक

दुबई एयर शो में तेजस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही पाकिस्तानी वायु सेना के अधिकारियों ने भारतीय विमान की आलोचना करनी शुरू कर दी और अपने विमानों की तारीफ करने लगे। साथ ही, पाकिस्तानी यूजर्स ने वायु सेना प्रमुख एवीएम औरंगजेब अहमद का एक पुराना वीडियो साझा करना शुरू किया। यह वीडियो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान का है।

वीडियो में औरंगजेब भारतीय विमानों की तारीफ करते दिखते हैं, लेकिन उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सैन्य झड़प के दौरान तीन भारतीय राफेल विमानों को मार गिराने का दावा भी किया था, जो बाद में झूठा साबित हुआ। उन्होंने कहा था कि यह विमान की क्षमता की बात नहीं है, बल्कि उसमें बैठे पायलट की भूमिका महत्वपूर्ण है। वीडियो में औरंगजेब ने भारतीय पायलटों को कम आंकने वाला रुख भी दिखाया।

हादसे की जांच जारी

फिलहाल, इस दुर्घटना की जांच जारी है और विमानन विशेषज्ञ विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू किया गया और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पायलट और अन्य संबंधित लोग सुरक्षित हैं। तकनीकी और मानवीय दोनों पहलुओं की जाँच की जा रही है ताकि हादसे के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Delhi CJP Protest LIVE: CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, दिपके की दादी के निधन की पुष्टि पर की बात

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO