तारिक रहमान: फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

'मेरा एक सपना है...', तारिक रहमान का बड़ा ऐलान, बांग्लादेश के भविष्य को लेकर कर दिया खुलासा

Tariq Rahman Bangladesh Future: तारिक रहमान ने 1971 के मुक्ति संग्राम का हवाला देते हुए कहा कि जिस प्रकार उस दौर में देशवासियों ने आजादी के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया था, उसी तरह आज भी बांग्लादेश...

अमन उपाध्याय

Bangladesh News In Hindi: बांग्लादेश की राजनीति में एक अहम मोड़ के रूप में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान 17 साल बाद वतन लौट आए हैं। राजनीतिक संकट और अंतरिम व्यवस्था के दौर में उनकी वापसी को विपक्षी राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

ढाका पहुंचने के बाद तारिक रहमान ने सबसे पहले अपनी मां और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना। इसके बाद तारिक रहमान ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को फोन कर देश में लौटने और सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील

वापसी के बाद बीएनपी नेता ने राजधानी ढाका में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, तारिक रहमान ने देशवासियों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहने की अपील की। ढाका की 300 फीट रोड पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम हर मुमकिन तरीके से शांति चाहते हैं। अगर हम सब एकजुट रहें, तो देश के लोगों की उम्मीदों को पूरा कर सकते हैं।

सभी वर्गों को एक साथ लाने का प्लान

तारिक रहमान ने 1971 के मुक्ति संग्राम का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह उस समय पूरे देश ने आजादी के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया था। उसी तरह आज भी बांग्लादेश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी वर्गों को एक साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि देश के लोग अपनी अभिव्यक्ति की आज़ादी और लोकतांत्रिक अधिकारों को वापस पाना चाहते हैं। बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष ने समावेशी बांग्लादेश की बात करते हुए कहा कि यह देश पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों, मुस्लिम, हिंदू, बौद्ध और ईसाई-सभी का है। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसा सुरक्षित बांग्लादेश बनाना चाहते हैं जहां महिलाएं, पुरुष और बच्चे बिना डर के घर से निकल सकें और सुरक्षित लौट सकें। सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को मिलकर इस लक्ष्य के लिए काम करना होगा।

'I have a dream' भाषण का उल्लेख

अपने भाषण में तारिक रहमान ने मार्टिन लूथर किंग जूनियर के ऐतिहासिक ‘आई हैव अ ड्रीम’ भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि मेरे पास भी एक प्लान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास देश के विकास और नागरिकों की तकदीर बदलने के लिए ठोस योजनाएं हैं जिन्हें लागू करने के लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी है।

तारिक रहमान ने कहा कि उनका विजन लोकतंत्र को मजबूत करने  लोगों की आवाज को सत्ता तक पहुंचाने और एक सुरक्षित, समृद्ध बांग्लादेश के निर्माण पर केंद्रित है। उन्होंने समर्थकों से आह्वान किया कि वे लोकतांत्रिक ताकत को दिखाएं और देश के भविष्य को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज