पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया)  
विदेश

पाकिस्तान का अफगानिस्तान में कत्लेआम, आतंकी ठिकाना बताकर अस्पातल पर गिरा दिए बम के गोले, 400 लोगों की मौत

Pakistan Attack Afghanistan: पाकिस्तान पर काबुल के एक अस्पताल पर हमले का आरोप लगा है, जिसमें लगभग 400 लोगों की मौत बताई जा रही है। पाकिस्तान ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है।

अक्षय साहू

Pakistan Airstrikes Afghan Hospital: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। तालिबान सरकार ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की सेना ने काबुल में एक अस्पताल पर हमला किया, जिसमें करीब 400 लोगों की मौत हो गई और लगभग 250 लोग घायल हो गए। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। तालिबान के मुताबिक, काबुल के 9वें पुलिस जिले में स्थित उस अस्पताल को निशाना बनाया गया, जहां नशे की लत से जूझ रहे लोगों का इलाज किया जाता था। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह अफगानिस्तान की संप्रभुता और सीमा का उल्लंघन है।

पाकिस्तानी हमले में मारे गए 400 लोग

उन्होंने यह भी दावा किया कि मरने और घायल होने वालों में अधिकतर वे लोग थे जो नशामुक्ति उपचार के लिए वहां भर्ती थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

दूसरी ओर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई केवल सैन्य ठिकानों और आतंकवाद से जुड़े ठिकानों के खिलाफ की गई, जिनमें तकनीकी उपकरणों और गोला-बारूद के भंडार शामिल थे।

पाकिस्तान ने दागे मोर्टार के गोले

इससे पहले भी दोनों देशों की साझा सीमा पर तनाव की खबरें सामने आई थीं। दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई गोलाबारी में कम से कम दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हुए। अफगान अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार के गोले गांवों में गिरे, जिससे कई घरों को भी नुकसान पहुंचा।

लगातार तीसरे सप्ताह दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी रहने के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्धविराम की अपील की जा रही है। इसी बीच चीन ने भी दोनों देशों से संयम बरतने और सीधे संवाद के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि बीजिंग चाहता है कि दोनों देश जल्द संघर्ष विराम करें और बातचीत के जरिए अपने मतभेद दूर करें।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी