ताइवान हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

ताइवान हमले से हिली राजधानी, रेलवे-एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा; अब तक 3 लोगों की मौत

Taiwan Metro Station Attack: ताइवान की राजधानी ताइपे शुक्रवार को हिंसक हमले से दहल गई। मेट्रो स्टेशन के पास एक शख्स ने पहले स्मोक ग्रेनेड फेंका और फिर चाकू से लोगों पर हमला किया।

अमन उपाध्याय

Taiwan News In Hindi: ताइवान की राजधानी ताइपे में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली हिंसक वारदात हुई। 27 वर्षीय एक युवक ने मेट्रो स्टेशन के पास और भीड़भाड़ वाले शॉपिंग क्षेत्र में चाकू और स्मोक ग्रेनेड का इस्तेमाल कर लोगों पर हमला कर दिया।

इस हमले में अब तक कम से कम तीन लोगों की जान चली गई है जबकि नौ अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने एक डिपार्टमेंटल स्टोर की इमारत से कूदकर जान दे दी जिसे बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया।

पैदल यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत

पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध की पहचान चांग वेन के रूप में हुई है। उसने ताइपे मेन सबवे स्टेशन के भूमिगत एम7 एग्जिट के पास एक स्मोक ग्रेनेड फेंका जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धुएं के कारण पैदल यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इसके बाद हमलावर उत्तर दिशा की ओर एक मशहूर शॉपिंग जिले की तरफ बढ़ा। वहां उसने एस्लाइट डिपार्टमेंट स्टोर की पहली और चौथी मंजिल पर मौजूद लोगों पर चाकू से हमला किया। पुलिस का कहना है कि हमलावर ने मुख्य रूप से लोगों की गर्दन को निशाना बनाया जिससे हताहतों की संख्या बढ़ गई।

कुछ घायलों की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही ताइपे पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। ताइवान के प्रधानमंत्री चो जुंग-ताई ने बताया कि घायलों में एक पैदल यात्री भी शामिल था जो हमले के बाद गिर पड़ा और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसे दिल का दौरा पड़ गया।

रेलवे, हाईवे और एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी

इस घटना के बाद ताइपे स्टेशन के साथ-साथ रेलवे, हाईवे और एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस उसकी पृष्ठभूमि और मंसूबों की जांच कर रही है। उसके घर और किराए के मकान की तलाशी ली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने यह हमला क्यों किया।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस