सीरिया के होम्स में नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, सांकेतिक फोटो (सो. एआई डिजाइन) 
विदेश

सीरिया के होम्स में नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 6 की मौत; 20 से अधिक लोग घायल

Syria Mosque Blast: सीरिया के होम्स प्रांत में शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब नमाज के दौरान एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ। इस हमले में कम से कम छह लोगों की जान चली गई।

अमन उपाध्याय

Syria Latest News In Hindi: सीरिया के होम्स शहर में शुक्रवार को एक भीषण आतंकी हमले ने पूरे इलाके को दहला दिया। सरकारी न्यूज एजेंसी सना के मुताबिक, यह धमाका होम्स प्रांत के वादी अल-दहब इलाके में स्थित इमाम अली बिन अबी तालिब मस्जिद में हुआ। विस्फोट उस समय किया गया, जब मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार की नमाज अदा कर रहे थे। इस हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना के बाद सामने आए वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि धमाके के तुरंत बाद मस्जिद के अंदर मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए। कई घायल नमाजियों को स्ट्रेचर पर रखकर एम्बुलेंस में ले जाया गया, जबकि कुछ को चादरों में लपेटकर बचावकर्मियों ने बाहर निकाला। आसपास का इलाका पूरी तरह से अफरातफरी का शिकार हो गया।

शुरुआती जांच में आत्मघाती हमले की आशंका

सरकारी मीडिया के अनुसार, धमाका मस्जिद के मुख्य नमाज हॉल के एक कोने में हुआ जिससे दीवार में एक छोटा लेकिन गहरा गड्ढा बन गया। विस्फोट के प्रभाव से मस्जिद के अंदर बिछी नमाज की दरियां फट गईं और मलबा चारों तरफ बिखर गया। फर्श पर धार्मिक किताबें, पत्थरों के टुकड़े और टूटे हुए सामान फैले नजर आए। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह हमला या तो किसी आत्मघाती हमलावर ने किया या फिर मस्जिद परिसर में पहले से विस्फोटक सामग्री रखी गई थी।

पूरे इलाके की घेराबंदी

हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और जांच शुरू कर दी है। बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीमें सबूत जुटाने में लगी हुई हैं। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस हमले के बाद सीरिया में सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है। होम्स शहर में अलावाइट, ईसाई और सुन्नी मुस्लिमों की मिश्रित आबादी रहती है, और जिस मस्जिद को निशाना बनाया गया, वह अलावाइट या नुसैरी समुदाय से जुड़ी बताई जा रही है। ऐसे में यह हमला सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

ISIS के तीन संदिग्ध सदस्यों गिरफ्तार

गौरतलब है कि हाल के दिनों में सीरिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) की गतिविधियों में फिर से तेजी देखी गई है। हाल ही में सीरियाई सेना ने अलेप्पो के पास एक अभियान में ISIS के तीन संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा, पिछले हफ्ते अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। यह कार्रवाई दो अमेरिकी सैनिकों और एक ट्रांसलेटर की हत्या के जवाब में की गई थी। नवंबर में सीरिया ने वैश्विक ISIS विरोधी गठबंधन में शामिल होने का भी वादा किया था।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज