स्विट्जरलैंड भीषण धमाका और आग आतंकी साजिश नहीं बल्कि एक भीषण हादसा (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विदेश

Switzerland Explosion: आतंकी साजिश नहीं बल्कि एक भीषण हादसा, 40 की मौत और 100 घायल

Switzerland Bar Fire: स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मॉन्टाना बार में धमाके से 40 की मौत और 100 घायल हुए। पुलिस ने आतंकी हमले की आशंका को खारिज करते हुए इसे उत्सव के दौरान हुआ एक दर्दनाक हादसा करार दिया है।

प्रिया सिंह

Switzerland Bar Fire Death Toll 2026: स्विट्जरलैंड के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट शहर क्रान्स-मॉन्टाना में नए साल का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब एक लोकप्रिय बार में भीषण धमाका और आग लग गई। इस हृदयविदारक हादसे में अब तक 40 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय पुलिस ने गहन जांच के बाद स्पष्ट किया है कि यह कोई आतंकी हमला नहीं था, बल्कि एक भयावह दुर्घटना थी। उत्सव के माहौल के बीच हुई इस त्रासदी ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।

आतंकी हमले की आशंका खारिज

स्विस पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद उन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है जिनमें इसे आतंकी साजिश बताया जा रहा था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फिलहाल किसी भी बाहरी हमले या साजिश के सबूत नहीं मिले हैं और यह आग लगने की एक दुर्घटना प्रतीत होती है। सुरक्षा एजेंसियां अभी भी आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ले रही हैं।

आधी रात को मची चीख-पुकार

हादसा स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे 'ले कॉन्स्टेलेशन बार एंड लाउंज' में हुआ जब लोग नए साल की पूर्व संध्या का जश्न मना रहे थे। चश्मदीदों के अनुसार बार के अंदर मौजूद शैम्पेन की बोतलों पर लगे स्पार्कल्स के कारण अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी इमारत आग के गोले में तब्दील हो गई। भगदड़ और धुएं के कारण अधिकतर लोग बाहर निकलने में असमर्थ रहे।

विदेशी पर्यटकों की बड़ी संख्या

धमाके के समय बार में 100 से अधिक लोग मौजूद थे जिनमें स्की सीजन का आनंद लेने आए विदेशी पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक थी। मृतकों में अलग-अलग देशों के नागरिक शामिल हैं जिससे यह एक अंतरराष्ट्रीय त्रासदी बन गई है। अस्पताल में भर्ती कई घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है जिसके कारण घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

बचाव कार्य और चश्मदीदों का बयान

फायर ब्रिगेड और डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और अंदर फंसे लोगों को निकाला। चश्मदीदों ने बताया कि मंजर इतना भयावह था कि लोग अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदने लगे थे। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ितों के परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा देने का भरोसा दिलाया है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना! प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया, बोले लोकतंत्र की जीत हुई

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा