बार्सिलोना: स्पेन में अचानक आई इस बाढ़ को इस सदी में आई सबसे भीषण बाढ़ बताई जा रही है। इसमें कई गांव तबाह हो गए। जिसमें कम से कम 158 लोगों की मौत हो गई। अकेले पूर्वी वेलेंशिया प्रांत में ही 155 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्पेन में बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
ये भी पढ़ें:-शेख हसीना की समर्थक जातीय पार्टी के मुख्यालय में लगाई गई आग, बांग्लादेश की है तीसरी सबसे बड़ी पार्टी
स्पेन के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मंगलवार को शुरू हुई मूसलाधार बारिश बुधवार को भी जारी रही। जिससे बाढ़ के हालात और बदतर हो गए। स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने कहा कि कई शहर बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा कि जो लोग अपने परिवार वालों की तलाश कर रहे हैं। पूरा स्पेन उनका दर्द महसूस कर सकता है। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी प्राथमिकता आपकी मदद करना है। हम सभी आवश्यक संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ताकि हम इस त्रासदी से उबर सकें।
ये भी पढ़ें:-यू्क्रेन की सीमा के पास 8000 उत्तर कोरिया के सैनिक मौजूद, अमेरिका के सवालों का रूस ने नहीं दिया जवाब