फायरिंग के बाद SJF की कपिल को धमकी, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

फायरिंग के बाद SJF की कपिल को धमकी, वीडियो में PM मोदी का भी जिक्र; मचा हड़कंप

Kapil Sharma SJF threat: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग के बाद अब उन्हें आतंकी धमकी का सामना करना पड़ रहा है। खालिस्तानी संगठन 'सिख्स फॉर जस्टिस' ने इस बार कपिल को निशाना बनाते हुए एक...

अमन उपाध्याय

कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हाल ही में हुई फायरिंग के बाद अब उन्हें आतंकी धमकी भी मिली है। खालिस्तानी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' (SJF) ने एक वीडियो जारी कर कपिल शर्मा को चेतावनी दी है। इस वीडियो में संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आरोप लगाया है कि कपिल शर्मा कनाडा में निवेश कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिंदुत्व विचारधारा को बढ़ावा दे रहे हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही कपिल के ‘कैप्स कैफे’ पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की थी। अब इस घटना के बाद SFJ ने यह धमकी दी है, जिससे कपिल की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

हिंदुत्व की विचारधारा को फैलने नहीं देंगे

वीडियो में SJF प्रमुख पन्नू ने कहा है कि कपिल शर्मा और उनके जैसे सभी हिंदू ब्रांड इन्वेस्टर यह समझ लें कि कनाडा उनका खेल का मैदान नहीं है। उन्होंने कपिल पर आरोप लगाया कि वह 'ब्लड मनी' के साथ यहां कारोबार करने आए हैं और उन्हें भारत लौट जाना चाहिए। पन्नू ने चेतावनी दी कि वह कनाडा की धरती पर हिंदुत्व की हिंसक विचारधारा को फैलने नहीं देगा, चाहे वह बिजनेस की आड़ में ही क्यों न हो।वीडियो में पन्नू ने कपिल शर्मा की विचारधारा पर भी सवाल उठाए।

उसने कहा कि कपिल 'मेरा भारत महान' जैसे नारे लगाता है और खुले तौर पर मोदी के हिंदुत्व एजेंडे का समर्थन करता है, लेकिन इसके बावजूद वह निवेश के लिए भारत की बजाय कनाडा को चुन रहा है।

कॉमेडी के नाम पर धर्म का अपमान कतई सहन नहीं

गौरतलब है कि एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हरजीत सिंह लाडी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की थी। लाडी का संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से है। इस हमले के पीछे की वजह बताते हुए उसने दावा किया कि कपिल शर्मा शो में निहंग सिखों का मजाक उड़ाया गया था। उसका कहना था कि कॉमेडी के नाम पर धर्म का अपमान कतई सहन नहीं किया जाएगा। वहीं, कैफे की तरफ से इंस्टाग्राम पर जारी एक बयान में कहा गया कि, "हालांकि यह हमला हमें गहराई तक आहत कर गया है और हम सदमे में हैं, लेकिन हम आतंकवाद के खिलाफ अपनी जंग जारी रखेंगे और हर हाल में इसका मुकाबला करेंगे।"

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल