कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में बच्चों की बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

कैलिफोर्निया में भीषण फायरिंग: बच्चों की बर्थडे पार्टी में अंधाधुंध गोलीबारी, 4 की मौत, 19 लोग घायल

California Shooting News: कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में बच्चों की बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग हुई। 10 लोग घायल, जिनमें दो बच्चे भी शामिल। पुलिस ने इलाके को सील किया और जांच जारी।

प्रिया सिंह

Mass Shooting in California Several Injured: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के स्टॉकटन शहर में शनिवार रात डराने वाली फायरिंग की घटना हुई। इस गोलीबारी में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बच्चों की बर्थडे पार्टी के दौरान हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में गोलीबारी से सनसनी

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के स्टॉकटन शहर में शनिवार रात हुए फायरिंग के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सैन जोक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस ने पुष्टि की है कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हालाकि, अभी घायलों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना स्थल को पूरी तरह सील किया गया

पुलिस ने बताया कि फायरिंग की खबर मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षा घेरे में लिया। जांच एजेंसियां आसपास से सबूत इकट्ठा कर रही हैं और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही हैं। अभी फायरिंग के कारणों और हमलावरों की पहचान का पता नहीं चल पाया है।

मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका, कई लोगों को दिया जा रहा है CPR

कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में बड़ी सामूहिक गोलीबारी की घटना में जानकारी के अनुसार, कम से कम 19 लोग गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनमें 9 और 12 साल के बच्चे, 23 वर्षीय युवक सहित कई वयस्क शामिल हैं। अधिकारियों ने फिलहाल 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन उनका कहना है कि हालात गंभीर हैं और जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें CPR दिया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने घटनास्थल का हाल बताया

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में भारी पुलिस बल और एंबुलेंस की मौजूदगी दिखाई दे रही है। कई सड़कों को बंद कर दिया गया है और आसपास के लोग काफी डर में हैं। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उसने गोलियों की आवाज सुनी और पूछा कि क्या किसी को सफेद एसयूवी दिखी थी। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहले सभी को लगा कि पटाखों की आवाज है, लेकिन बाद में पता चला कि गोली चल रही है।

हमलावरों की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस हमलावरों की खोज में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट; YSRCP सांसद अविनाश रेड्डी के घर ED की रेड

सिलीगुड़ी में अमित शाह का आज बड़ा कार्यक्रम, SSB परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, जवानों से करेंगे बातचीत

Explainer: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में रार, शेख हसीना नहीं इन मुद्दों पर भी तकरार, किसे-कितना होगा नुक्सान?

पीएम मोदी का राम अवतार! दिल्ली में आरती और मोदी चालीसा का पाठ, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

We are Gen Z - कहकर सेना से भिड़ने वाली पर्यटक ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था चेकपोस्ट का वीडियो