शिगेरू इशिबा फोटो: बीबीसी 
विदेश

शिगेरु इशिबा चुने गए जापान के अगले प्रधानमंत्री, फुमियो किशिदा ने पीएम पद से दिया इस्तीफा

जापान की संसद ने मंगलवार यानी आज एक अक्टूबर को सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख शिगेरु इशिबा को औपचारिक रूप से देश का नया प्रधानमंत्री चुना है। इशिबा को शुक्रवार को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता चुना गया था। ताकि वह फुमियो किशिदा की जगह ले सकें।

साक्षी सिंह

टोक्यो: जापान की संसद ने मंगलवार यानी आज एक अक्टूबर को सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख शिगेरु इशिबा को औपचारिक रूप से देश का नया प्रधानमंत्री चुना है। इशिबा को शुक्रवार को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता चुना गया था। ताकि वह फुमियो किशिदा की जगह ले सकें।

फुमियो किशिदा के मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद इशिबा के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यभार ग्रहण करने का नाम निश्चित कर दिया गया था। हालांकि, इशिबा मंगलवार को बाद में अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा करेंगे।

फुमियो किशिदा ने क्याें दिया इस्तीफा

दरअसल, जापान की सत्ताधारी पार्टी एलडीपी पिछले दिनों फुमियो किशिदा की वजह से विवादों में घिरी हुई थी। साथ ही पार्टी का यूनिफिकेशन चर्च के साथ संबंधों को लेकर हुए खुलासे हुए। यही नहीं बीते साल दिसंबर में राजनीतिक फंडिंग को लेकर हुए विवाद से भी पार्टी नकारात्मक कारणों से चर्चा में रही। इसके अलावा किशिदा की कैबिनेट की अप्रूवल रेटिंग भी लगातार गिरती जा रही थी। यह पिछले आठ महीने से सिर्फ 20 प्रतिशत के आसपास ही रह गई थी।

ये वजह आई सामने

देश के साथ-साथ पार्टी का नेतृत्व भी किशिदा ही कर रहे थे। इसलिए उनपर सवाल कुछ ज्यादा ही उठ रहे थे। साथ ही सरकार के खिलाफ विरोध के स्वर उठ रहे थे। जिस पर पार्टी नेताओं का कहना था कि मौजूदा सरकार के नेतृत्व में अगला आम चुनाव जीतना बेहद मुश्किल है। ऐसे में किशिदा ने कहा था अगले महीने यानी इस महीने वे पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। साथ ही प्रधानमंत्री पद से भी इस्तीफा देने का ऐलान किया था। बता दें कि जापान में अगले साल अक्तूबर में चुनाव होने हैं। फुमियो किशिदा ने अक्तूबर 2021 को जापान के प्रधानमंत्री का पद संभाला था।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही