प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम (सोर्स- IANS)
विदेश

दुबई के शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख; कहा- भारत ने खोया एक सच्चा दोस्त

Dubai Sheikh Death: शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया और उन्हें भारत का सच्चा दोस्त बताया। 76 वर्षीय शेख अहमद के लिए दुबई में 10 दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा।

मनोज आर्या

Sheikh Ahmed Bin Rashid Al Maktoum Death: दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। शेख 76 साल के थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया।

एक्स पोस्ट में प्रधानमंंत्री मोदी ने लिखा कि शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन से काफी आहत हूं। समाज के कल्याणार्थ जो उन्होंने किया उसे पीढ़ियां याद रखेंगी।

पीएम मोदी ने लिखा भावुक पोस्ट

भावुक पोस्ट में पीएम ने आगे लिखा कि मैं शाही परिवार और दुबई की जनता के प्रति भी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले। शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन के बाद दुबई में 10 दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की गई है। इस दौरान पूरे अमीरात में झंडे आधे झुके रहेंगे।

शेख मोहम्मद ने अपने भाई को याद करते हुए बेहद भावुक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि अहमद उनकी आंखों से दूर जरूर हो गए हैं, लेकिन दुआओं और दिल में हमेशा रहेंगे।

राष्ट्रपति कार्यालय ने भी जारी किया बयान

प्रेसिडेंशियल दीवान (राष्ट्रपति कार्यालय) ने भी उनके निधन पर बयान जारी किया। कहा कि ईश्वर के फैसले और किस्मत पर अटूट विश्वास के साथ, प्रेसिडेंशियल दीवान स्वर्गीय शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर शोक व्यक्त करता है। इसमें आगे लिखा है कि दीवान देश के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और पूरे अल मकतूम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता है।

इसके साथ ही, सर्वशक्तिमान और महान ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे दिवंगत आत्मा को अपनी अपार दया और क्षमा प्रदान करें, और उनके परिवार को धैर्य और सांत्वना दें।

शाही परिवार के प्रमुख सदस्य थे शेख अहमद

वहीं, खलीज टाइम्स के अनुसार, शेख अहमद शाही परिवार के प्रमुख सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने दुबई पुलिस और पब्लिक सिक्योरिटी के डिप्टी चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली। वह अल वस्ल स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन भी रहे।

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ का बड़ा तोहफा, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास