शहबाज शरीफ (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

UN में आतंकवाद पर सवाल सुन भड़के शहबाज, बेशर्मी से दिया जवाब, कहा- हम जीते...

Pakistan: संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत पर आतंकवाद का आरोप लगाया, लेकिन उनके बयान की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अक्षय साहू

Shehbaz Sharif on UNGA: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ जमकर भड़काऊ बयानबाज़ी की। भारत पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान सीमा पार आतंक को हरा रहा है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हो रही है।

दरअसल, शुक्रवार को जब शहबाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे, तो भारतीय मीडिया ने उनसे आतंकवाद से जुड़ा सवाल पूछ लिया। सवाल सुनते ही शरीफ बुरी तरह भड़क गए और गुस्से में कहा, "हम सीमा पार आतंकवाद को हरा रहे हैं। हम उन्हें हरा रहे हैं।" उनका यह बयान कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

लगातार झूठ फैला रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान पहले भी भारत के खिलाफ झूठ फैलाता रहा है, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री स्तर पर ऐसा बयान आना हैरानी का विषय है। संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक मंच से भारत को बदनाम करने की कोशिश को भारत समर्थकों ने खारिज कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान खुद दशकों से आतंकवाद की शरणस्थली बना हुआ है और अब वह दूसरों पर आरोप लगाकर अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश कर रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान लगातार भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। वह यह दावा करता आ रहा है कि मई में हुए संघर्ष की शुरुआत भारत ने की थी और उसने पाकिस्तान पर जबरन आरोप लगाकर हमला किया। पाकिस्तान का यह भी कहना है कि संघर्ष में भारत को भारी नुकसान हुआ, उसके कई फाइटर जेट्स मार गिराए गए, और अंत में भारत को युद्धविराम की अपील करनी पड़ी। हालांकि, हकीकत इससे बिलकुल उलट है।

स्कूलों में झूठ पढ़ने की तैयारी

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा हुआ कि पाकिस्तान सरकार ने अपने स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करते हुए 2025 में भारत के साथ हुए संघर्ष को शामिल किया है। लेकिन इसमें तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पाकिस्तान के पक्ष में पेश किया गया है।

पाकिस्तानी स्कूलों की किताबों में लिखा गया है कि युद्धविराम की अपील भारत ने की थी, और भारत ने ही शांति-प्रिय पाकिस्तान पर पहलगाम हमले का झूठा आरोप लगाकर हमला किया। कथित तौर पर इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने भारत के 26 सैन्य ठिकानों पर हमला कर उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक