प्रतीकात्मक फोटो। सोर्स: AI
विदेश

सऊदी अरब में नौकरानी को 100 कोड़े मारने की सजा, शादी के बिना बच्चे को जन्म देने पर कोर्ट का फैसला

Saudi Arabia News: सऊदी अरब में बिना शादी बच्चे को जन्म देने पर केन्याई घरेलू सहायिका को 100 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई। फैसले से महिलाओं के अधिकारों पर बहस छिड़ी।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights:

  • सऊदी अरब की अदालत ने केन्याई महिला एस्थर वांजा मुथोनी को 100 कोड़े मारने की सजा सुनाई।

  • अगस्त 2025 में मिस्र के नागरिक से रिश्ते के दौरान बच्चे को जन्म दिया था।

  • एक साल के निर्वासन की सजा भी सुनाई गई, बच्चे के पिता पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल।

Saudi Arabia Court Sentences Kenyan Women: सऊदी अरब में शादी के बिना बच्चे को जन्म देने के मामले में एक केन्याई महिला को 100 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। महिला सऊदी अरब में घरेलू सहायिका (हाउस हेल्प) के तौर पर काम करने गई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने पिछले महीने उसे विवाह के बाहर यौन संबंध बनाने का दोषी ठहराया। सजा के तौर पर 100 कोड़े मारने के अलावा एक साल के निर्वासन का आदेश भी दिया गया है। इस फैसले के बाद सऊदी अरब में महिलाओं के अधिकारों और न्याय व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

सजा पाने वाली महिला की पहचान एस्थर वांजा मुथोनी के रूप में हुई है। वह पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या की रहने वाली हैं और सऊदी अरब में घरेलू कामगार के तौर पर नौकरी करने गई थीं। वह महाराह ह्यूमन रिसोर्सेज नाम की कंपनी के जरिए कानूनी रूप से वहां काम कर रही थीं।

इसी दौरान उनका मिस्र के एक नागरिक मोहम्मद के साथ संबंध बना। इस रिश्ते के दौरान वह गर्भवती हो गईं। अगस्त 2025 में उन्होंने अपने स्टाफ क्वार्टर में बच्चे को जन्म दिया। एक सुपरवाइजर को इसकी जानकारी मिली तो वह उन्हें अस्पताल ले गया। वहां पुलिस ने गर्भावस्था को लेकर पूछताछ की और उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस को दिए बयान में मुथोनी ने बताया कि बच्चे का पिता मोहम्मद सऊदी अरब छोड़कर जा चुका है। शुरुआत में उन्हें रिहा कर दिया गया, लेकिन इसके बाद उन्हें स्टाफ आवास और एक शेल्टर से भी बाहर कर दिया गया। केन्या के दूतावास से भी उन्हें अपेक्षित मदद नहीं मिली। मजबूर होकर उन्हें एक गैस स्टेशन पर रहना पड़ा।

अदालत ने किस कानून के तहत सुनाई सजा?

अक्टूबर में अदालत ने मुथोनी को विवाह के बाहर यौन संबंध बनाने का दोषी करार दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, जजों ने इस्लामी कानून की रूढ़िवादी व्याख्या के आधार पर कुरान की एक आयत का हवाला देते हुए 100 कोड़े मारने की सजा सुनाई।

इसके अलावा अदालत ने उन्हें एक साल के निर्वासन का भी आदेश दिया है। हालांकि, फैसले में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि बच्चे के पिता के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है या नहीं। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

इस मामले ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि अगर विवाह के बाहर संबंध बनाना अपराध है तो बच्चे के पिता को सजा क्यों नहीं दी गई। एक यूजर ने लिखा कि वह जानना चाहता है कि महिला को गर्भवती करने वाले व्यक्ति के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी।

वहीं, दूसरे यूजर ने महिला की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद उसे देखभाल की जरूरत है, लेकिन अदालत ने उसे कोड़े मारने का फैसला सुनाया। इस घटना ने सऊदी अरब में प्रवासी घरेलू कामगारों की सुरक्षा और महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बंकर रॉय कौन थे? जिन्होंने गांव की अनपढ़ महिलाओं और दादियों को इंजीनियर बनाया

Weather Update Today: तमिलनाडु और अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कोहरा, जानें अपने राज्य का मौसम

Assam Train Derailment: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे