ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और विदेश मंत्री एस जयशंकर  
विदेश

टोक्यो में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने टोक्यो में अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से मुलाकात की। इस दौरान, दोनों नेताओं ने सुरक्षा, व्यापार और शिक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत में व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के कदमों पर चर्चा की।

साक्षी सिंह

टोक्यो: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने टोक्यो में अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग से मुलाकात की। इस दौरान, दोनों नेताओं ने सुरक्षा, व्यापार और शिक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत में व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के कदमों पर चर्चा की। जयशंकर और वोंग क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए टोक्यो में हैं।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर फोकस

जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि टोक्यो में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात के साथ दिन की शानदार शुरुआत हुई। सुरक्षा, व्यापार और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए आगे के कदमों पर बात की। साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने पर भी चर्चा की। जल्द शुरू होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में इसे जारी रखने के लिए उत्सुक हूं।

भारत-अमेरिका संबंधों में असहजता

भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने नवंबर 2017 में क्वाड की स्थापना की थी, ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को किसी भी प्रभाव से मुक्त रखने के लिए एक नयी रणनीति विकसित की जा सके। तीन हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूस यात्रा से भारत-अमेरिका संबंधों में उत्पन्न असहजता की पृष्ठभूमि में जयशंकर ने रविवार को अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन के साथ व्यापक वार्ता की।

उन्होंने टोक्यो के एडोगावा स्थित फ्रीडम प्लाजा में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण भी किया था। जयशंकर क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए लाओस से दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को जापान पहुंचे थे।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष को किया रिहा, 2 बजे CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 30 हजार जवान तैनात

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश