रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  
विदेश

पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वारंट है जारी, मंगोलिया पहुंचे रूसी राष्ट्रपति को क्या ICC करेगी गिरफ्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को मंगोलिया पहुंचे। मंगोलिया अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) का सदस्य है और इस न्यायालय ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है। इस सरकारी यात्रा के दौरान पुतिन मंगलवार को मंगोलियाई नेता उखना खुरेलसुख के साथ भेंट करने वाले हैं।

साक्षी सिंह

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को मंगोलिया पहुंचे। मंगोलिया अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) का सदस्य है और इस न्यायालय ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा है। इस सरकारी यात्रा के दौरान पुतिन मंगलवार को मंगोलियाई नेता उखना खुरेलसुख के साथ भेंट करने वाले हैं। करीब 18 महीने पहले आईसीसी से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुतिन की किसी आईसीसी सदस्य देश की यह पहली यात्रा है।

आईसीसी ने यूक्रेन में संदिग्ध युद्ध अपराध को लेकर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। यूक्रेन ने मंगोलिया से पुतिन को गिरफ्तार कर उन्हें हेग में अदालत को सुपुर्द करने की मांग की है।

पुतिन की कोई चिंता नहीं है

पुतिन के एक प्रवक्ता ने पिछले सप्ताह कहा था कि क्रेमलिन यानी रूस के राष्ट्रपति का कार्यालय को पुतिन की मंगोलिया यात्रा को लेकर कोई चिंता नहीं है। इस अदालत के नियमानुसार जिसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है, वह यदि किसी आईसीसी सदस्य देश में कदम रखता है, तो उसे गिरफ्तार करना उस देश का दायित्व है। लेकिन अदालत के पास अपने आदेशों को लागू करने का क्रियान्वयन तंत्र नहीं है।

रूस और चीन के बीच है मंगोलिया

बता दें कि मंगोलिया रूस और चीन के बीच कम आबादी वाला एक देश है और वह ईंधन और बिजली के लिए रूस पर एवं अपने खनन उद्योग में निवेश के लिए चीन पर काफी हद तक आश्रित है। आईसीसी ने पुतिन पर यूक्रेन से बच्चों के अपहरण के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है।

पुतिन और मंगोलियाई नेता जापानी सेना पर 1939 में सोवियत और मंगोलियाई सैनिकों की संयुक्त जीत की वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान