Screengrab from Posted Video  
विदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध: मौत के तांडव के बीच फौजी ने अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज़, फिर जो हुआ...Video

मृणाल पाठक

Soldier Proposes to Girlfriend: रूस और यूक्रेन का युद्ध (Russia And Ukraine War) खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। रूस के हमले की वजह से यूक्रेन के बहुत से शहर पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर यूक्रेन के कई दिल-दहला देने वाले वीडियो (Ukraine War Video) भी समाने आते रहते हैं। लेकिन, इस बार जो वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है, उससे देखकर आप डरेंगे नहीं, बल्कि इसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। इस वीडियो में एक यूक्रेन का सैनिक अपनी गर्लफ्रेंड (Ukrainian Soldier Proposes To Girlfriend Video) को प्रपोज़ करते हुए नज़र आ रहा है। 

चेकपॉइंट पर किया प्यार का इज़हार 

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक चेकपॉइंट पर यूक्रेनी फौजी अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देते हुए घुटनों पर बैठकर प्रपोज़ करता है। जिसे देखकर उसकी प्रेमिका भी हैरान रह जाती है। जिसके बाद वह शर्मा कर सैनिक के गले लग जाती है। यह वायरल वीडियो यूक्रेन के कीव का बताया जा रहा है। वीडियो में नज़र आ रहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में एक चेकपॉइंट पर तलाशी चल रही होती है। जहां आने-जाने वालों की यूक्रेन के सैनिक चेकिंग कर रहे होते हैं।

अंगूठी और गुलदस्ता देकर किया प्रपोज़ 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं, एक महिला अपनी कार से चेकपॉइंट पर निकलती है। इस दौरान एक सैनिक उसके सामने घुटनों के बल बैठ जाता है और उसे प्रपोज करता है। सैनिक अपने हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिया होता है, जिसे वह अपने पीछे छिपाकर रखता है। फिर जैसे ही महिला उसके सामने आती है, वैसे ही सैनिक उसे एक हाथ से अंगूठी और दूसरे हाथ से गुलदस्ता देकर अपने प्यार का इज़हार करता है। 

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो 

यह नजारा देख वहां मौजूद अन्य सैनिक और लोग जमकर ताली बजाने लगते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो। जिसे देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं। इस भयानक समय में यूक्रेन से ऐसा वीडियो सामने आना, दिल में शांति का अनुभव करवाता है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर इस वीडियो को Kendis ने शेयर किया है।   

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच