व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

रूस-यूक्रेन की अगली मुलाकात पर सस्पेंस बरकरार, पुतिन के खास आदमी ने दिया बड़ा बयान

Russia-Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यूक्रेन के साथ बीतचीत जारी है, लेकिन अगली बैठक की तारीख तय नहीं हुई है। उन्होंने इसके लिए ठोस योजना की जरूरत बताई।

अक्षय साहू

Russia-Ukraine Peace Talks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अहम बैठक की थी। इस बैठक के बाद से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है। इसी बीच पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने रूस और यूक्रेन की बीच होने वाली शांति वार्ता को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पेस्कोव ने कहा, “वार्ता दलों के बीच संवाद जारी है, लेकिन इस्तांबुल में होने वाले अगले दौर की सटीक तारीख नहीं बताई जा सकती।” उन्होंने अपने बयान में यह ही कहा कि बातचीत को प्रभावी बनाने के लिए दोनों पक्षों को पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ना होगा।

वार्ता के लिए ठोस तैयारी जरूरी

वार्ता स्तर को फिर से निर्धारित करने के सवाल पर पेस्कोव ने कहा, “यह प्रक्रिया अभी जारी है। अगर उच्च या सर्वोच्च स्तर पर कोई बैठक होती है, तो उसके लिए गंभीर और ठोस तैयारी जरूरी है, ताकि वार्ता सार्थक साबित हो सके।”

पेस्कोव ने यूक्रेन में यूरोपीय सैनिकों की संभावित तैनाती को लेकर रूस की असहमति भी जताई। उन्होंने कहा, “हम इस विचार के प्रति नकारात्मक रुख रखते हैं।” उनके अनुसार, यूक्रेन में नाटो के सैन्य ढांचे की मौजूदगी और उसका विस्तार ही रूस-यूक्रेन संघर्ष के मुख्य कारणों में से एक है।

रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बताया कि 15 अगस्त को अमेरिका के अलास्का स्थित आर्कटिक वॉरियर कन्वेंशन सेंटर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस और यूक्रेन के बीच प्रत्यक्ष वार्ता को आगे बढ़ाने और उसे उच्च स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई।

ट्रंप किया था त्रिपक्षीय बैठक का दावा

बैठक के बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, “मैंने राष्ट्रपति पुतिन से बात की और जेलेंस्की से उनकी मुलाकात के लिए तैयारियां शुरू की हैं। इसके बाद एक त्रिपक्षीय बैठक होगी जिसमें मैं भी शामिल रहूंगा। यह चार वर्षों से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।” इस वार्ता में पुतिन और ट्रंप के अलावा रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, यूरी उशाकोव, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी शामिल थे।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो