(डिजाइन फोटो) 
विदेश

जिस F-16 के दम पर पाकिस्तान दिखा रहा था आंख, रूस ने उड़ाए उसके परखच्चे, अमेरिका तक मचा हड़कंप

रूस के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने यूक्रेन के F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है। जिसके बाद रूसी कंपनी ने एस-400 के ऑपरेटरों को पुरस्कृत किया है, क्योंकि उन्होंने पहली बार एफ-16 विमान को निशाना बनाया है।

अमन उपाध्याय

मास्को: भारत और पाकिस्तान के युद्ध में अपनी ताकत दिखाने के बाद, अब रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने अपनी असरदार क्षमता का परिचय दिया है। तीन सालों से चले इस युद्ध में खबर मिली है कि रूसी S-400 ने यूक्रेन के एफ-16 लड़ाकू विमान को सफलतापूर्वक मार गिराया है। इस खबर ने अमेरिका में तहलका मचा दिया है, क्योंकि अमेरिका यह दावा करता है कि एफ-16 दुनिया का सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमान है। यह विमान पाकिस्तान सहित कई अन्य देशों द्वारा भी उपयोग किया जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, फोरेस कंपनी, जो रूस के तेल उद्योग के लिए प्रॉपेंट्स बनाती है, ने S-400 सिस्टम के 12 क्रू सदस्यों को 15 मिलियन रूबल (लगभग 1,95,000 अमेरिकी डॉलर) का इनाम दिया है। ये वही क्रू सदस्य हैं जिन्होंने F-16 विमान को मार गिराया था। यह पुरस्कार वितरण समारोह 29 मई को सीमा क्षेत्र में कमांडिंग अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

यूक्रेन ने हमले की दी जानकारी

यूक्रेन ने बताया है कि 16 मई 2025 को स्थानीय समयानुसार करीब सुबह 03:30 बजे एक F-16 लड़ाकू विमान से संपर्क टूट गया। यह विमान मिशन पर था जब उसमें अचानक तकनीकी समस्या आ गई। पायलट ने विमान को आबाद क्षेत्र से दूर सुरक्षित जगह पर ले जाकर खुद को बचा लिया। इस मामले की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है। VIDEO: थानों में आग, शहर पर कब्जा…बलूचिस्तान आर्मी का पाकिस्तान में बड़ा हमला, शहबाज-मुनीर की फूली सांसें

F-16 में लगी है सबसे आधुनिक मिसाइल

यूक्रेन को पश्चिमी देशों ने कुल 85 F-16 लड़ाकू जेट देने का आश्वासन दिया है, लेकिन इनमें से ज्यादातर अभी प्रशिक्षण के लिए ही इस्तेमाल हो रहे हैं। फिलहाल, यूक्रेन के पास सक्रिय रूप से केवल करीब 10 से 14 F-16 विमान ही हैं। इन विमानों का इस्तेमाल मुख्य रूप से वायु रक्षा गश्त, जासूसी मिशनों और सीमित हमलों के लिए किया जा रहा है।

F-16 के सबसे आधुनिक हथियारों में AGM-88 HARM मिसाइल शामिल है, जो दुश्मन के रडार सिस्टम को निशाना बनाकर उसे नष्ट कर सकती है। हालांकि, इस तरह के ऑपरेशन काफी जोखिम भरे होते हैं क्योंकि रूस की S-400 जैसी उन्नत वायु रक्षा प्रणालियां इन विमानों को दूर से पहचान कर उन पर हमला कर सकती हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान