Screengrab From Posted Video  
विदेश

रोमानिया: रूसी दूतावास के गेट से टकराई कार, फिर आग के शोलो में हुई तब्दील, चालक की दर्दनाक मौत

मृणाल पाठक

बुखारेस्ट: रोमानिया (Romania) की राजधानी बुखारेस्ट (Bucharest) में रूसी दूतावास (Russian Embassy) के गेट से बुधवार को एक कार टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई (Car Accident) और चालक की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार सुबह छह बजे गेट से टकराई, लेकिन यह दूतावास परिसर के अंदर नहीं जा पाई।   

घटना से जुड़े एक वीडियो में कार से आग की लपटें निकलतीं और सुरक्षाबलों को क्षेत्र में भागते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि दमकल कर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन तक तब चालक की मौत हो चुकी थी। घटना के संबंध में कोई और जानकारी नहीं मिल सकी है। यहां रूसी दूतावास ने ‘एसोसिएटेड प्रेस' से फोन पर कहा कि वह घटना के बारे में कोई और जानकारी अभी मुहैया नहीं करा सकता। 

Courtesy: Donbass Devushka

गौरतलब है कि रोमानिया की सीमा यूक्रेन से लगती है और यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से छह लाख से ज्यादा लोगों ने रोमानिया में शरण ले रखी है। रोमानिया ने मंगलवार को रूस के दस राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था। रोमानिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दूतावास के दस कर्मचारी जिन्हें अवांछित घोषित किया गया है, उनकी गतिविधियां ‘राजनयिक संबंधों पर 1961 की विएना संधि के प्रावधानों का उल्लंघन' करती हैं। (एजेंसी)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट