राजनाथ सिंह (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

अमेरिकी टैरिफ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा खुलासा, कहा- भारत टाइम आने पर जवाब देगा...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को में कहा कि भारत अमेरिकी टैक्स पर जल्दबाज़ी में जवाब नहीं देगा, बल्कि सही समय पर उचित प्रतिक्रिया देगा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया।

अक्षय साहू

Rajnath Singh Morocco Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को में भारतीय समुदाय से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रपं द्वारा रूस के तेल पर लगाए गए 50% टैक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत बड़ी सोच रखता है इसलिए अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। अमेरिका ने भारत पर यह टैक्स लगाया है क्योंकि भारत रूसी तेल खरीद रहा है।

राजनाथ सिंह ने कहा, "हमने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी क्योंकि बड़े दिल वाले लोग हर बात पर जल्दी जवाब नहीं देते।" उन्होंने कहा कि, भारत सही समय पर सही तरीके से जवाब देगा। रक्षा मंत्री दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर मोरक्को के कासाब्लांका गए थे। इस यात्रा का मकसद भारत और मोरक्को के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करना है।

दुनिया की टॉप तीन अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। सिंह ने कहा कि इस हमले के बाद सेना को पूरी छूट मिली थी और वे पूरी तरह तैयार थीं। उन्होंने कहा कि भारत ने धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर कार्रवाई की और यह हमला गैर-उकसाने वाला था।

रक्षा मंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति पर बात करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। पहले भारत 11वें नंबर पर था, अब चौथे नंबर पर है और जल्द ही टॉप तीन में आ जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले भारत में 18 यूनिकॉर्न कंपनियां थीं, अब 118 हो गई हैं।

देश का नाम रौशन कर रहे भारतीय

सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भी बहुत प्रगति हुई है। भारत का रक्षा उद्योग 1.5 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन करता है और 100 से ज्यादा देशों को 23,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के रक्षा उत्पाद बेच चुका है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की मेहनत और ईमानदारी की भी प्रशंसा की और कहा कि यह पूरी दुनिया में भारतीय पहचान को मजबूत करता है। मोरक्को में किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री की पहली यात्रा है। इस दौरे को भारत और मोरक्को के बीच रक्षा और सामरिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक