रूस ने किया पैसेंजर ट्रेन पर हमला (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

पुतिन की फौज ने यूक्रेन पर बरपाया कहर! दो पैसेंजर ट्रेनों को बनाया निशाना, जेलेंस्की ने दिखाया VIDEO

Russia-Ukraine War: रूस की ताजा हमले की पुष्टि करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सीमा से लगभग 70 किलोमीटर दूर, कीव के उत्तर-पूर्व में स्थित शोस्तका शहर पर हुए हमले में कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं।

अभिषेक सिंह

Russia Attacked Ukraine: रूस ने यूक्रेन पर एक बड़ा हमला किया है, जिसमें दो यात्री ट्रेनों को निशाना बनाकर उनमें आग लगा दी गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि शनिवार को एक यूक्रेनी रेलवे स्टेशन पर रूसी ड्रोन हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए।

मॉस्को ने यूक्रेन पर अपने बड़े आक्रमण के बाद से चौथी सर्दी से पहले यूक्रेन के रेल और बिजली ग्रिड पर हमले तेज़ कर दिए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सीमा से लगभग 70 किलोमीटर दूर, कीव के उत्तर-पूर्व में स्थित शोस्तका शहर पर हुए हमले में कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं।

पैसेंजर ट्रेनों को बनाया निशाना

जेंलेस्की ने लिखा कि "सभी इमरजेंसी सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और लोगों की सहायता शुरू कर दी है। घायलों के बारे में सभी जानकारी एकत्र की जा रही है।" यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि रूस ने एक के बाद एक दो यात्री ट्रेनों पर हमला किया। जिसमें एक लोकल और दूसरी कीव जाने वाली ट्रेन है। कुलेबा ने शनिवार को टेलीग्राम पर लिखा कि चिकित्सा दल घायलों को पहले ही अस्पतालों में पहुंचा चुके हैं और आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोग बचावकर्मियों की निगरानी में आश्रय स्थलों में हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्टेशन पर हवाई हमले की चेतावनी अभी भी जारी है।

जेलेंस्की ने जारी किया वीडियो

जेलेंस्की और स्थानीय गवर्नर ओलेह ह्रीहोरोव दोनों ने घटनास्थल से तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें एक यात्री डिब्बे में आग लगी दिखाई दे रही है। मास्को ने हाल ही में यूक्रेन के रेलवे नेटवर्क पर हवाई हमले तेज़ कर दिए हैं, जो सैन्य परिवहन के लिए ज़रूरी है, और पिछले दो महीनों से लगभग रोज़ाना हमले हो रहे हैं।

इसके साथ ही 24 फरवरी 2022 को शुरू हुए पूर्ण आक्रमण के बाद से, पिछले वर्षों की तरह, क्रेमलिन ने यूक्रेन के पावर ग्रिड पर भी हमले तेज कर दिए हैं। जिसे कीव नागरिकों को गर्मी, रोशनी और पानी से वंचित करके आने वाली सर्दियों को हथियार बनाने का प्रयास कहता है।

इससे पहले एक यूक्रेनी ऊर्जा कंपनी ने बताया कि रूस ने शुक्रवार रात से शनिवार तक यूक्रेन के पावर ग्रिड पर ड्रोन और मिसाइलों से बड़े पैमाने पर हमला किया। अधिकारियों ने बताया था कि रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के प्राकृतिक गैस प्रतिष्ठानों पर हमला किया था, जो साढ़े तीन साल पहले मास्को द्वारा पूर्ण आक्रमण शुरू करने के बाद से सबसे बड़ा हमला था।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता