न्यूयॉर्क में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर दिवस मनाते हुए लोग (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया) 
विदेश

Ambedkar Jayanti: भारतीयों के लिए गर्व का पल, न्यूयॉर्क में भी मनेगा अंबेडकर डे; मेयर ने की ऐतिहासिक घोषणा

Ambedkar Jayanti: डॉ. अंबेडकर ने न्यूयॉर्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय से ही उच्च शिक्षा प्राप्त की। यहीं पर उनकी वैश्विक सोच और सामाजिक परिवर्तन की भावना ने आकार लिया था।

सौरभ शर्मा

न्यूयॉर्क: अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर के जन्मदिवस 14 अप्रैल को "अंबेडकर दिवस" के रूप में घोषित किया है। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर इसे आधिकारिक रूप दे दिया। यह घोषणा न केवल भारतीय मूल के लोगों के लिए गौरव का विषय है, बल्कि समानता और सामाजिक न्याय के विचार को वैश्विक मान्यता प्राप्त होने की दिशा में भी एक अहम पहल है। अंबेडकर के विचारों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की इस पहल ने पूरे प्रवासी भारतीय समाज के अंदर उत्साह भर दिया है।

इस पहल को लेकर अमेरिका में काम कर रहे मानवाधिकार संगठनों ने व भारतीय सामाजिक समूहों ने इसका स्वागत किया है। विशेष रूप से इस कदम को "समानता दिवस" के रूप में मानते हुए इसे सभी 50 राज्यों में लागू कराने की दिशा में प्रयास जारी हैं। अब तक 13 से अधिक अमेरिकी राज्यों में इसे अपनाया जा चुका है। संयुक्त राष्ट्र में भी अंबेडकर की जयंती को बड़े स्तर पर मनाया जाता है, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय संगठन, राजनयिक और नीति निर्माता हिस्सा लेते हैं।

कोलंबिया विश्वविद्यालय से शुरू हुई अंबेडकर की दुनिया की यात्रा

डॉ. अंबेडकर ने अपनी उच्च शिक्षा न्यूयॉर्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी। यहीं से उनकी वैश्विक सोच और समाज परिवर्तन की भावना ने आकार लिया, जिसके बाद से उनकी प्रतिभा का चमत्कार पूरी दुनियां ने देखा था। जिसे आज पूरी दुनिया सम्मान दे रही है।

अंबेडकर दिवस को मान्यता देने में न्यूयॉर्क बना पहला बड़ा मेट्रो शहर

न्यूयॉर्क अमेरिका का पहला प्रमुख महानगर बना है जिसने आधिकारिक तौर पर अंबेडकर दिवस को मान्यता दी है। इससे यह संदेश गया है कि सामाजिक समानता के लिए अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायी हैं।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM