प्रिंस विलियम (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

Prince William ने भारत के वन्यजीव रक्षकों को दिया बड़ा तोहफा, 10 हजार कर्मचारियों को देंगे 5 साल बीमा

Wildlife Rangers Accident Insurance: प्रिंस विलियम ने भारत के 10 हजार वन्यजीव रक्षकों के लिए पांच साल के दुर्घटना बीमा की घोषणा की। योजना जंगलों में काम करने वालों को आर्थिक सुरक्षा देगी।

अक्षय साहू

Highlights:

  • 10 हजार वन्यजीव रक्षकों को दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा।

  • बीमा कार्यक्रम पांच साल के लिए शुरू किया गया है।

  • भारत के सात राज्यों में काम करने वाले कर्मचारी योजना में शामिल होंगे।

  • वन्यजीव संरक्षण में लगे कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

Prince William Wildlife Insurance India: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम ने भारत में वन्यजीवों की सुरक्षा करने वाले 10 हजार अस्थायी कर्मचारियों के लिए पांच साल के दुर्घटना बीमा कार्यक्रम की घोषणा की है। इस योजना का लाभ भारत के सात राज्यों में काम करने वाले वन्यजीव रक्षकों को मिलेगा। इसका मकसद जंगलों में काम करने के दौरान दुर्घटना का शिकार होने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक मदद देना है।

इस बीमा कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंस विलियम की वन्यजीव संरक्षण पहल 'यूनाइटेड फॉर वाइल्डलाइफ' ने की है। इसमें वैल्यूअर्थ कंजर्वेशन, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस भी शामिल हैं। इन सभी संस्थाओं की मदद से वन्यजीवों की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों को बीमा का लाभ दिया जाएगा।

जंगलों में काम करने वालों को मिलेगा फायदा

प्रिंस विलियम ने वीडियो संदेश के जरिए इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत के वन्यजीव रक्षक बहुत मुश्किल परिस्थितियों में काम करते हैं। उन्हें जंगलों में दिन-रात रहकर वन्यजीवों की सुरक्षा करनी पड़ती है। इस दौरान कई तरह के खतरों और मुश्किलों सामना करना पड़ता।

जंगलों में काम करने वाले कर्मचारियों को जंगली जानवरों, खराब मौसम और दुर्गम रास्तों जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई बार उन्हें दूर-दराज के इलाकों में काम करना पड़ता है, जहां जरूरी सुविधाएं भी आसानी से नहीं मिलतीं। ऐसे में दुर्घटना होने पर उनके परिवार को आर्थिक परेशानी हो सकती है।

10 हजार वन्यजीव रक्षकों को दुर्घटना बीमा 

प्रिंस विलियम ने कहा कि इस योजना के तहत पहली बार 10 हजार वन्यजीव रक्षकों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। उन्होंने बाघों की संख्या बढ़ाने और एक सींग वाले गैंडों के संरक्षण में इन कर्मचारियों के योगदान की भी तारीफ की।

भारत दौरे पर पीएम मोदी से मिले थे प्रिंस विलियम

प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन इससे पहले भारत दौरे पर आए थे। दोनों भारत में आयोजित छठे अर्थशॉट पुरस्कार समारोह में शामिल हुए थे। यह पुरस्कार पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं का समाधान खोजने वाले लोगों और उनके प्रयासों को सम्मानित करता है।

तीन दिवसीय भारत दौरे के दौरान प्रिंस विलियम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। इस दौरे पर पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी। अब 10 हजार वन्यजीव रक्षकों के लिए बीमा योजना की घोषणा से भारत में संरक्षण कार्यों से जुड़े लोगों को मदद मिलने की उम्मीद है।

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026

Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को धमकी, अब दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री; आखिर क्यों?