प्रवासी भारतीय दिवस, फोटो (सो. एआई डिजाइन) 
विदेश

प्रवासी भारतीय दिवस: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन? जानें महात्मा गांधी से जुड़ा गौरवशाली इतिहास

Pravasi Bharatiya Divas: भारत हर साल 9 जनवरी को 'प्रवासी भारतीय दिवस' मनाता है। यह दिन महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका से वतन वापसी की याद दिलाता है। जानें इस दिन को दुनिया भर में कैसे मनाते हैं।

अमन उपाध्याय

Pravasi Bharatiya Divas 2026 News In Hindi: अपनी मिट्टी से दूर रहकर सात समंदर पार भी भारत का परचम लहराने वाले करोड़ों भारतीयों के सम्मान में आज 'प्रवासी भारतीय दिवस' मनाया जा रहा है। साल 2026 में भारत अपना 19वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आयोजित कर रहा है।

यह आयोजन न केवल प्रवासियों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का जरिया है, बल्कि उनके ज्ञान, विशेषज्ञता और कौशल को देश के विकास के साथ जोड़ने का एक महत्वपूर्ण सेतु भी है।

9 जनवरी का ऐतिहासिक महत्व क्या है?

प्रवासी भारतीय दिवस के लिए 9 जनवरी की तारीख का चयन बेहद खास कारण से किया गया था। इसी दिन 1915 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस लौटे थे। भारत आने के बाद उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और भारत को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। उन्हीं के आगमन की याद में भारत सरकार ने इस दिन को प्रवासियों को समर्पित किया है।

सम्मेलन का इतिहास और संशोधन

प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी। प्रारंभ में इसे हर साल मनाया जाता था लेकिन वर्ष 2015 में इसमें संशोधन किया गया। अब यह निर्णय लिया गया है कि यह सम्मेलन हर दो साल में एक बार आयोजित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विदेशी भारतीय समुदाय को देशवासियों के साथ बातचीत के लिए एक प्रभावी नेटवर्क उपलब्ध कराना है।

प्रवासी भारतीय दिवस मनाने के मुख्य उद्देश्य-

जानकारी के अनुसार, इस सम्मेलन के आयोजन के पीछे कई गहरे उद्देश्य छिपे हैं जिसमें-

नेटवर्किंग और संवाद: प्रवासी भारतीयों को देशवासियों के साथ बातचीत के लिए एक मंच देना ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़े रह सकें।

युवाओं को जोड़ना: नई पीढ़ी के भारतीय युवाओं (जो विदेश में रह रहे हैं) को भारत की संस्कृति और अवसरों से परिचित कराना।

निवेश को बढ़ावा: भारत में निवेश के अवसरों को बढ़ाना और प्रवासियों को देश की आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाना।

विशेषज्ञता का साझा मंच: विदेशों में रह रहे विशाल भारतीय समुदाय के ज्ञान और कौशल को भारत के हित में इस्तेमाल करना।

प्रवासियों का सम्मान

इस अवसर पर भारत सरकार उन प्रवासी भारतीयों को विशेष रूप से सम्मानित करती है जिन्होंने विदेशों में रहते हुए विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल की है और भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है।

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ