- Hindi News »
- India »
- Why Is Pravasi Bharatiya Diwas Celebrated Know What Is Special This Time
क्यों मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस, जानें क्या है इस बार खास
- Written By: शिवानी मिश्रा
प्रवासी भारतीय दिवस हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन उन सभी भारतीयों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जो विदेशों में रहकर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

प्रवासी भारतीय दिवस (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: प्रवासी भारतीय दिवस हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन उन सभी भारतीयों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जो विदेशों में रहकर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इस दिन का इतिहास महात्मा गांधी से जुड़ा है, जो 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। उन्होंने भारत की आज़ादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसलिए ये दिन खास महत्व रखता है।
2025 का आयोजन और थीम
इस साल प्रवासी भारतीय दिवस का 18वां सम्मेलन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 8 से 10 जनवरी के बीच आयोजित किया गया है। यह पहली बार है जब ओडिशा में यह आयोजन हो रहा है। इस बार की थीम है “विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान”। इस थीम के माध्यम से प्रवासी भारतीयों के भारत के विकास में योगदान को रेखांकित किया जाएगा।
कार्यक्रम की खास बातें
आयोजन के दौरान कई प्रमुख कार्यक्रम होंगे, जैसे:
युवा प्रवासी भारतीय दिवस
मुख्य उद्घाटन समारोह
समापन समारोह
सम्बंधित ख़बरें
Odisha SIR: ओडिशा में ‘मिशन SIR’ शुरू, 45,000 से ज्यादा BLO तैनात, निर्वाचन अधिकारी ने बताया पूरा प्लान
ओडिशा के चर्चित नबरंगपुर ट्रिपल मर्डर के 19 गुनहगारों को उम्रकैद, 10 साल बाद न्याय, अंधविश्वास ने ली थी 3 जान
₹19,000 के लिए बैंक ने मांगा मौत का सबूत, बहन का शव खोदकर कंधे पर कंकाल लेकर पहुंचा भाई
ओडिशा में बड़ी गड़बड़ी! SIR से पहले ही वोटर लिस्ट से गायब हुए 9.8 लाख नाम, चुनाव आयोग ने दिए जांच के निर्देश
समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार दिए जाएंगे। ये पुरस्कार उन प्रवासी भारतीयों को दिए जाते हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है।
देश की लेटेस्ट ख़बरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
ओडिशा में तैयारियां
ओडिशा सरकार इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी की है। भुवनेश्वर की सड़कों को सजाया गया है, प्रमुख पर्यटन स्थलों की सफाई की गई है तथा मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। ये आयोजन ओडिशा की समृद्ध संस्कृति और विकास को वैश्विक मंच पर दिखाने का अवसर भी है।
प्रवासी भारतीय दिवस का महत्व
यह दिन न सिर्फ प्रवासी भारतीयों को भारत से जोड़ने का एक माध्यम है, बल्कि यह विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति और पहचान को मजबूत करता है। प्रवासी भारतीय दिवस हमें याद दिलाता है कि विदेशों में बसे भारतीय, भारत की ताकत तथा उसकी प्रतिष्ठा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
प्रवासी भारतीय दिवस भारत और विदेशों में रहने वाले भारतीयों के बीच एक पुल का काम करता है और हमें गर्व से भर देता है। यह हमें एक समृद्ध और शक्तिशाली भारत बनाने की प्रेरणा देता है।
विदेश की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!
Why is pravasi bharatiya diwas celebrated know what is special this time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMगुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
May 30, 2026 | 06:30 PMदिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
May 30, 2026 | 06:28 PMनर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
May 30, 2026 | 06:26 PMपहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी हेमा मालिनी, Dream Girl Diamond Jubilee Concert में दिखेगा नया अंदाज
May 30, 2026 | 06:24 PM‘तुरंत घर छोड़ो…’ इजरायल की चेतावनी से लेबनान में मचा हड़कंप, एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत
May 30, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














