Powerus Anti-Drone India Deal: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का समझौता किया है। ये डील पाकिस्तान को हथियारबंद ड्रोन बेचने के समझौते से कुछ महीने पहले हुई है। हाल ही में बनी अमेरिकी ड्रोन कंपनी 'पावरस' ने भारत में अपने 'गार्जियन' इंटरसेप्टर प्रोडक्ट बनाने के लिए एक लाइसेंसिंग समझौता किया है।
पावरस ने पिछले हफ्ते पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात के बाद पाकिस्तानी सेना के साथ समझौते की घोषणा की थी। मध्य पूर्व में तेल और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को सुरक्षा सिस्टम बेचे थे, जो ईरान के साथ युद्ध से प्रभावित थीं।
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज ने जून में पावरस डिफेंस के साथ एक समझौता किया। इसके तहत पारस डिफेंस को भारत में पावरस के एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का एक्सक्लूसिव लाइसेंस मिला है। इसके बदले में पारस डिफेंस लाइसेंस फीस और भारत में बिक्री से होने वाले नेट प्रॉफिट का हिस्सा देगी। इस समझौते के जरिए, पावरस भारत में प्रोडक्ट बनाने और बेचने के मकसद से लाइसेंस प्राप्त इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी का इस्तेमाल करने का एक्सक्लूसिव लाइसेंस पारस को देती है।
66 अमेरिकी कंपनी ने यह भी कहा कि यह ऑर्डर उसके विदेशी कारोबार के विस्तार को दिखाता है। पाकिस्तान के साथ बिना पायलट वाले और ऑटोनॉमस सिस्टम में सहयोग के लिए एक अलग समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए है। ड्रोन के क्षेत्र में एक कम जानी-मानी कंपनी पावरस नई टेक्नोलॉजी की लहर का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। इसने पिछले कुछ महीनों में अमेरिकी वायु सेना और रक्षा
विभाग के साथ छोटे कॉन्ट्रैक्ट करके इस क्षेत्र में कदम रखा है। कंपनी का विलय एक ऐसी यूनिट के साथ किया जा रहा है जो फ्लोरिडा में दो गोल्फ कोर्स चलाती है। कंपनी के रिकॉर्ड बताते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप अपने' अमेरिकन वेंचर पार्टनर्स' के जरिए कंपनी में 'प्रमुख निवेशक' है। हालांकि कंपनी के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि ट्रंप परिवार का कंपनी के कामकाज पर कोई नियंत्रण या दखल नहीं है।
रावलपिंडी में आसिम मुनीर के साथ बैठक के बाद पावरस के को-फाउंडर ग्रेट वेलिकोविच ने कहा कि हमें पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय का समर्थन करने पर गर्व है और यह समझौता ज्ञापन दोनों पक्षों को आगे बढ़ने के लिए एक रणनीतिक ढांचा देता है। हालांकि बेचे जा रहे खास सिस्टम का नाम नहीं बताया गया, लेकिन एक रिलीज में गार्जियन 2 की तस्वीर दिखाई गई, जो उनके ड्रोन इंटरसेप्टर की गार्जियन सीरीज का ज्यादा एडवांस्ड वर्शन है।
इस प्रोडक्ट की पहचान 'गार्जियन 1 इंटरसेप्टर' के तौर पर की गई है। गार्जियन 1 को पावरस की ओर से विकसित एक तेज गति वाले, बैटरी से चलने वाले काउंटर-ड्रोन सिस्टम के तौर पर बताया गया है, जिसे कम लागत वाले हवाई खतरों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है। इस काउंटर ड्रोन इंटरसेप्टर को 'शहेद 136' और 'गेरान 2' जैसे वन-वे अटैक ड्रोन को गिराने के लिए डिजाइन किया गया है।