पीओके नेता ने भारत से मदद मांगी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

हमारे लिए खोली जाए सरहद... PoK के नेता मांगी पाकिस्तान के खिलाफ हिन्दुस्तान से मदद, VIDEO वायरल

POK Protest: पीओके में जारी भारी तनाव के बीच अवामी एक्शन कमेटी के नेता सरदार अमन खान ने पाकिस्तान पर राशन-दवाइयां रोकने का आरोप लगाते हुए भारत सरकार से मानवीय मदद की गुहार लगाई है।

अक्षय साहू

Sardar Aman Khan Sought Help From India: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तानी सरकार और स्थानीय जनता के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पीओके में आवाम सड़कों पर उतर आई है और शहबाज शरीफ सरकार और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के प्रमुख नेताओं में से सरदार अमन खान ने भारत से मदद की गुहार लगाई है।  सरदार अमन खान ने भारत से मानवीय मदद करने की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की कार्रवाई की वजह से क्षेत्र में खाने-पीने की चीजों से साथ दवाइयों और दूसरी जरूरी चीजों की भारी कमी हो गई है। सोशल मीडिया पर JAAC नेता का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो सरहद पार यानी भारत सरकार से मदद की अपील करते नजर आ रहे हैं।

हमारे पास राशन की कमी: सरदार अमन खान

वीडियो में अमन खान पीओके के लोगों की कठिन परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि पीओके के लोगों को राशन और जरूरी सामान नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने भारत से सहायता की अपील करते हुए कहा कि लोगों को तत्काल मानवीय मदद की आवश्यकता है।

जानकारी के मुताबिक, उनका यह वीडियो पीओके के रावलकोट के ईदगाह मैदान में आयोजित एक   जनसभा का है। यहां उन्होंने नियंत्रण रेखा (LoC) खोलने की मांग की। उनका कहना था कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो पीओके के लोगों को भारत की ओर आने का विकल्प मिलना चाहिए।

आवाम को मिले भारत आने का मौका

सरदार अमन खान ने जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उन्हें एलओसी की ओर मार्च करना चाहिए, जिस पर भीड़ ने बार-बार उसकी ओर बढ़ो के नारे लगाए। उन्होंने पुंछ और डोडा सेक्टरों में भी एलओसी खोलने की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि यदि जनता की मांगों का जवाब बल प्रयोग से दिया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

प्रदर्शन के 26वें दिन जारी एक अन्य वीडियो संदेश में अमन खान ने श्रीनगर, बारामूला, पुंछ, राजौरी, जम्मू, लद्दाख, कारगिल और गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों से भी समर्थन की अपील की। उनका आरोप है कि पिछले तीन हफ्तों से पाकिस्तान ने पीओके में खाद्य सामग्री और दवाइयों की आपूर्ति रोक दी है, जिससे आम नागरिकों के सामने गंभीर मानवीय संकट खड़ा हो गया है।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर