Modi Putin SCO Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। वे तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इसके बाद प्रधानमंत्री दिल्ली के रवाना हो गए। पीएम शाम तक दिल्ली पहुंच जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 40 मिनट तक बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने वैश्विक चुनौतियों समेत कई अहम पहलुओं पर चर्चा की।
चीन के तियानजिन में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक समाप्त हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और शाम तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पुतिन के बीच करीब 40 मिनट तक वार्ता हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने वैश्विक चुनौतियों और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
सम्मेलन के बाद, प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जो तियानजिन के होटल रिट्ज़-कार्लटन में आयोजित की गई। दोनों नेता अपने-अपने प्रतिनिधिमंडलों के साथ इस बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग वैश्विक शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने कहा, "आपसे मिलना हमेशा यादगार अनुभव होता है। इस बैठक में हमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श और जानकारी साझा करने का अवसर मिला। हम नियमित रूप से संपर्क में रहते हैं और दोनों पक्षों के बीच कई उच्च-स्तरीय बैठकें लगातार होती रही हैं। इस वर्ष दिसंबर में होने वाले हमारे 23वें शिखर सम्मेलन के लिए 140 करोड़ भारतीय आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह हमारी विशेष साझेदारी की गहराई और व्यापकता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।"
प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों देशों के मजबूत संबंधों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी भारत और रूस हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। उनका यह करीबी सहयोग केवल दोनों देशों के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए भी अहम है।
मोदी ने यूक्रेन संकट पर चर्चा करते हुए बताया कि हाल ही में शांति की सभी पहलाओं का स्वागत किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पक्ष मिलकर रचनात्मक कदम उठाएंगे। उनका कहना था कि इस संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करना और स्थायी शांति स्थापित करना पूरी मानवता की मांग है।
यह भी पढ़ें:- SCO के मंच से दहाड़े PM मोदी, पहलगाम पर पाक को दिया बड़ा झटका; आतंकवाद पर सदस्य देशों का साथ
प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के समापन के बाद द्विपक्षीय बैठक के लिए एक ही कार में यात्रा करते हुए मीटिंग स्थल पहुंचे थे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस पल की फोटो साझा करते हुए लिखा कि "एससीओ शिखर सम्मेलन के बाद मैंने और राष्ट्रपति पुतिन ने मिलकर द्विपक्षीय बैठक के लिए यात्रा की। उनके साथ बातचीत हमेशा ज्ञान और जानकारी से भरपूर रहती है।"