प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड में भारतीयों से मिलते हुए 
विदेश

PM Modi ने पोलैंड में छेड़ा शांति का सुर, बोले- हम युद्ध नहीं बुद्ध में करते हैं विश्वास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय यानी 21 और 22 अगस्त को पोलैंड दौरे पर हैं। इसके बाद 23 अगस्त को प्रधानमंत्री यूक्रेन दौरे पर होंगे। वहीं पीएम मोदी के पोलैंड दौरे की बात करें तो 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा रही।

साक्षी सिंह

वारसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय यानी 21 और 22 अगस्त को पोलैंड दौरे पर हैं। इसके बाद 23 अगस्त को प्रधानमंत्री यूक्रेन दौरे पर होंगे। वहीं पीएम मोदी के पोलैंड दौरे की बात करें तो 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा रही। पीएम ने बुधवार को राजधानी वरसावा में भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने शांति की बात की। उन्होंने कहा हम युद्ध में नहीं बुद्ध में विश्वास करते हैं।

पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि आपके इस स्वागत के लिए मैं बहुत आभारी हूं। भारतीय मीडिया में बताया जा रहा है कि 45 साल बाद कोई प्रधानमंत्री पोलैंड आया है। उन्होंने आगे कहा कि लगता है बहुत सारे अच्छे काम मेरे ही नसीब में लिखे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबाेधन में रूस ओर यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष का भी जिक्र किया। रूस और यूक्रेन की लड़ाई पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत बुद्ध की विरासत वाली धरती है। हम युद्ध पर नहीं शांति पर विश्वास करते हैं। और भारत इस क्षेत्र में भी शांति का एक बड़ा पैरोकार है।

भारत डिप्लोमैसी और डायलॉग पर जोर दे रहा

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत का मत एकदम साफ है कि ये युद्ध का युग नहीं है। ये उन चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुट होने का समय है, जिनसे मानवता को सबसे बड़े खतरे हैं। इसलिए भारत डिप्लोमैसी और डायलॉग पर जोर दे रहा है।

पीएम मोदी के संबोधन पर भारतीय प्रवासी 

वारसॉ में PM मोदी के सामुदायिक कार्यक्रम में संबोधन पर भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य काफी खुश नजर आए। आकाशदीप कहते हैं कि हमें उनका संबोधन बहुत पसंद आया। हम सुबह से यहां उनका इंतजार कर रहे थे। जिस तरह उन्होंने भाषण दिया पूरा हॉल ऊर्जा से भर गया था।

वारसॉ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर भारतीय प्रवासी समुदाय के एक दूसरे सदस्य ने कहा किहम आभारी हैं कि वे यहां आए और हमें उनसे मिलने का मौका मिला। यह हमारे लिए गर्व का क्षण था।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध