ब्रुनेई दारुस्सलाम दौरे पर पीएम मोदी 
विदेश

ब्रुनेई दारुस्सलाम दौरे पर पहुंचे PM मोदी, किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली द्विपक्षीय यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई दारुस्सलाम पहुंचे, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। एक विशेष सम्मान के रूप में, प्रधानमंत्री का ब्रुनेई दारुस्सलाम में क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने स्वागत किया।

साक्षी सिंह

बंदर सेरी बेगवान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को यानी आज अपने दो दिवसीय यात्रा पर ब्रुनेई दारुस्सलाम पहुंच चुके हैं। यह भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। एक विशेष सम्मान के रूप में प्रधानमंत्री का ब्रुनेई दारुस्सलाम में क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने स्वागत किया।माना जा रहा है कि यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाली है। यह भारत और ब्रुनेई के बीच द्विपक्षीय संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ से भी मेल खाती दिखेगी।

पीएम मोदी ने ब्रुनेई दारुस्सलाम दौरे पर रवाना होने से पहले x पर पोस्ट के जरिये कहा कि अगले दो दिनों में मैं ब्रुनेई दारुस्सलाम और सिंगापुर का दौरा करूंगा। इन देशों में तमाम कार्यक्रमों के दौरान भारत के साथ संबंधों को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दौरे पर देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। मोदी द्विपक्षीय यात्रा पर ब्रुनेई आने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया और शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी बैठकों को लेकर उत्सुक हैं।

दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने क्या कहा 

प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों की अपनी तीन दिवसीय यात्रा शुरू करते हुए ब्रुनेई दारुस्सलाम के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंधों को आगे बढ़ाने तथा सिंगापुर के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रति विश्वास व्यक्त किया। मोदी ने प्रस्थान से पहले नई दिल्ली में जारी एक बयान में कहा कि आज, मैं ब्रुनेई दारुस्सलाम की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर जा रहा हूं।

40 वर्षों का जश्न मना रहे हैं

जैसा कि हम अपने राजनयिक संबंधों के 40 वर्षों का जश्न मना रहे हैं, मैं सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया और शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूं, ताकि हमारे ऐतिहासिक संबंधों को नयी ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके।

इन क्षेत्रों पर सहयोग की होगी बात

विदेश मंत्रालय ने पूर्व में कहा था कि इस यात्रा से ब्रुनेई के साथ रक्षा सहयोग, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सहयोग, क्षमता निर्माण, संस्कृति के साथ-साथ लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित सभी मौजूदा क्षेत्रों में दोनों देशों का सहयोग और मजबूत होगा और नए क्षेत्रों में सहयोग के अवसर तलाशे जाएंगे। ब्रुनेई से मोदी बुधवार को सिंगापुर जाएंगे, जहां वह राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग, गोह चोक टोंग से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री सिंगापुर के कारोबारी समुदाय के नेताओं से भी मिलेंगे। मोदी ने कहा कि दोनों देश यानी सिंगापुर और ब्रुनेई हमारी ‘एक्ट ईस्ट' नीति और हिंद-प्रशांत के लिए दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। मुझे विश्वास है कि मेरी यात्राओं से ब्रुनेई, सिंगापुर और वृहद आसियान यानी दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन क्षेत्र के साथ हमारी साझेदारी और मजबूत होगी।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान