Pakistan: खुद का बोया काट रही पाक सरकार, अगस्त महीने में पाकिस्तान पर हुए 59 आतंकवादी हमले

पाकिस्तान में आतंकी हमलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगस्त 2024 में कुल 59 आंतकी हमले हुए जिनमें 84 लोगों की जान चली गई जबकि इससे पिछले माह यानी जुलाई में ऐसे 38 हमले हुए थे। 2024 में कुल हमलों की संख्या 325 हो गई।
Pakistan: खुद का बोया काट रही है पाक सरकार, अगस्त महीने में पाकिस्तान पर हुए 59 आतंकवादी हमले
तस्वीर सौ. सोशल मीडिया
Published on
Updated on

इस्लामाबाद: आतंकवादियों को पनाह देना पाकिस्तानियों पर ही उपर उल्टा पड़ गया है। पाकिस्तान पोषित आतंकवाद अब पाकिस्तान के लिए काल बन बैठे हैं। आतंकवादी आए दिन इन पर हमला कर रहे हैं। आलम ये है कि बीते महीने यानी अगस्त महीने में पाकिस्तान पर  आतंकियों ने 50 से ज्यादा हमले किये हैं।

पाकिस्तान में आतंकी हमलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगस्त 2024 में कुल 59 आंतकी हमले हुए जिनमें 84 लोगों की जान चली गई जबकि इससे पिछले माह यानी जुलाई में ऐसे 38 हमले हुए थे। मंगलवार को एक खबर में यह जानकारी दी गई।

इस्लामाबाद स्थित थिंक-टैंक ‘पाक इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज' ( PIPAS) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में हुए 59 हमलों के साथ 2024 में कुल हमलों की संख्या 325 हो गई है। अखबार ‘द डॉन' की खबर में दिए गए पीआईपीएस के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा 29 आंतकी हमले खैबर पख्तूनख्वा में हुए, इसके बाद बलूचिस्तान में 28 और पंजाब में दो हमले हुए जिनमें 84 लोगों को जान गंवानी पड़ी और 166 अन्य घायल हुए।

पीआईपीएस के आंकड़ों से पता चलता है कि 2006 से अब तक 17,846 आतंकी हमले हुए जिनमें 24,373 लोगों की जान चली गई जबकि 48,085 अन्य घायल हुए। इस बीच, सुरक्षा बलों और पुलिस के आतंकवाद रोधी विभागों (CTD) ने अगस्त में देश में 12 आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए, जबकि इससे पहले पिछले महीने यानी जुलाई 11 अभियान चलाए गए थे।

इन अभियानों में 88 आतंकवादियों को मार गिराया गया और 15 सैन्यकर्मी तथा तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इन 12 अभियानों में से आठ खैबर पख्तूनख्वा और चार अन्य बलूचिस्तान में चलाए गए। (एजेंसी)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com