पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
विदेश

PM Modi Ukraine Visit: 'भारत हमेशा शांति के पक्ष में है' यूक्रेन दौरे पर राष्ट्रपति जेलेंस्की से बोले PM मोदी

जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान युद्ध की स्थिति को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध और हिंसा समस्या का समाधान नहीं है और बातचीत और कूटनीति ही क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका है। पीएम ने कहा कि भारत शांति स्थापित करने के प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

शुभम पाठक

कीव: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी यूक्रेन के दौरे पर है। आज यानी शुक्रवार को पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। बदहाल यूक्रेन के राष्ट्रपति के चेहरे पर मायूसी देखकर पीएम मोदी ने मुलाकात के साथ ही सबसे पहले उन्हें गले से लगाया और फिर जेलेंस्की के कंधे पर हाथरख कर उनका हौसला बढ़ाया।

पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन के युद्ध को लेकर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान कहा कि आज का दिन भारत और यूक्रेन के लिए ऐतिहासिक है। रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध में भारत का रुख कभी तटस्थ नहीं रहा, बल्कि हम हमेशा शांति के पक्ष में है।

हिंसा समस्या का समाधना नहीं- पीएम मोदी

जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान युद्ध की स्थिति को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध और हिंसा समस्या का समाधान नहीं है और बातचीत और कूटनीति ही क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका है। पीएम ने कहा कि भारत शांति स्थापित करने के प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाएगा। युद्ध की भयावहता दुखद है। युद्ध बच्चों के लिए विनाशकारी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि रूस-यूक्रेन को बिना समय बर्बाद किए बातचीत करनी चाहिए। शांति के प्रयासों में भारत सक्रिय भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युद्ध में भारत का रुख कभी तटस्थ नहीं रहा, बल्कि वह हमेशा शांति के पक्ष में रहा है।

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान हुई बातचीत को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमने मौजूदा संघर्ष को लेकर बातचीत की। इस दौरान सबसे बड़ी जरूरत शांति कायम करने की है। संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान मानवता के लिए सबसे अच्छा है।

पीएम मोदी ने जेलेंस्की को किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध की स्थिति असमान्य होने पर यूक्रेन में पढ़ रहे छात्रों को भारत भेजने में यूक्रेन के द्वारा दी गई मदद को लेकर जेलेंस्की का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब युद्ध अपने शुरुआती दिनों में था, तब यूक्रेन ने भारतीय नागरिकों और छात्रों को निकालने में मदद की थी। संकट के इस समय में आपकी मदद के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। दुनिया भलीभांति जानती है कि युद्ध के दौरान हमने दो भूमिकाएं निभाई थीं। पहली भूमिका मानवीय दृष्टिकोण की थी। मानवीय दृष्टिकोण से जो भी जरूरत होगी, भारत हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा और दो कदम आगे रहेगा। भारत कभी भी तटस्थ नहीं रहा। हमने हमेशा शांति का पक्ष लिया है।

गर्मजोशी के स्वागात पर बोले पीएम

10 घंटो के ट्रेन के सफर के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागात किया गया। जिसको लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मैं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। आज भारत और यूक्रेन संबंधों के लिए ऐतहासिक दिन है। पहली बार भारत के प्रधानमंत्री का यूक्रेन आना अपने आप में ऐतहासिक क्षण है। आज यूक्रेन का राष्ट्रीय दिवस है। मैं बधाई देता हूं और शांति की प्रार्थना करता हूं।

भारत ने यूक्रेन को दी चिकित्सा सहायता

भारत और यूक्रेन के बीच की संबंध को लेकर बाते करें तो युद्ध में बदहाल यूक्रेन को भारत ने चिकित्सा सहायता प्रदान की। जिसको लेकर जानकारी देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि बातचीत के दौरान भारत ने चिकित्सा सहायता के लिए यूक्रेन को भीष्म क्यूब सौंपा। इस दौरान पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच युद्ध को लेकर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने शांति में योगदान देने वाले अभिनव समाधान विकसित करने के लिए सभी हितधारकों के बीच व्यावहारिक जुड़ाव का आह्वान किया।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां