प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विदेश

2 जुलाई से 5 देशों के दौरे पर रवाना होंगे PM मोदी, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह पांच देशों की यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान, वे ब्राजील में आयोजित होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। यह यात्रा राजनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से काफी..

अमन उपाध्याय

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह पांच देशों की महत्वपूर्ण यात्रा पर निकलेंगे। उनकी यात्रा 2 जुलाई से शुरू होने की संभावना है। इस दौरान, वे सबसे पहले ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में 6 और 7 जुलाई को भाग लेंगे। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान की आलोचना कर सकते हैं और उसे जवाबदेह ठहरा सकते हैं। यह यात्रा राजनीतिक और कूटनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस BRICS सम्मेलन में पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवाद के विरुद्ध अन्य सदस्य देशों का समर्थन प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान वे ब्राज़ील के अतिरिक्त त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, घाना और नामिबिया की यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं, ब्राज़ील में आयोजित हो रहे BRICS शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भाग नहीं ले रहे हैं, जिसका कारण नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता बताई जा रही है।

विशेष राजकीय रात्रिभोज में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS शिखर सम्मेलन के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा द्वारा आयोजित एक विशेष राजकीय रात्रिभोज में भाग लेंगे। यह निमंत्रण ब्राजील के राष्ट्रपति ने व्यक्तिगत रूप से पीएम मोदी को दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विशेष आमंत्रण से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग असहज महसूस कर रहे हैं। उन्हें आशंका है कि इससे पीएम मोदी को अधिक महत्व मिलेगा और उनकी भूमिका सीमित हो सकती है। ऐसी अटकलें हैं कि इसी कारण से शी जिनपिंग BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे और उनकी जगह चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। भारत की मार के बाद भी नहीं सुधर रहे मुल्ला मुनीर, फिर दी जहरीली धमकी

पाकिस्तान को लेकर हो सकती है चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पांच देशों की विदेश यात्रा पर निकलेंगे। इस दौरे के जरिए वो ग्लोबल साउथ के अहम नेताओं से मुलाकात कर पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश करेंगे। मोदी का अंतरराष्ट्रीय प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है और इसकी तस्दीक एक ताजा वैश्विक सर्वे में हुई है, जिसमें उनकी लोकप्रियता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी कहीं ज्यादा बताई गई है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इस लिस्ट में कहीं दिखाई ही नहीं दे रहे।

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?