पीएम नरेंद्र मोदी, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव  (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

PM Modi in Uzbekistan: पीएम मोदी का ताशकंद में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने औपचारिक स्वागत किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग और साझा विकास लक्ष्यों पर अहम चर्चा की।

अक्षय साहू

PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में औपचारिक स्वागत किया गया। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने विकसित भारत 2047 और उज्बेकिस्तान-2030 के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैंने आपकी किताब देखी, जिसमें आपने हमारे द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रोजेक्ट्स की पहचान करके आगे की टाइमलाइन तय की है। मैं इस पहल की सराहना करता हूं। मुझे भरोसा है कि साथ मिलकर इसपर जल्द ही प्रगति करेंगे।

दोनों देश मिलकर आयोजित करेंगे बिजनेस समिट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे कहा कि, कल रात डिनर के दौरान हमारी सार्थक बातचीत हुई और हमने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इन मामलों पर हमारी टीमें भी एकमत हैं। हम आपसी सहयोग के सभी पहलुओं को दिशा देने के लिए विदेश मंत्री स्तर पर एक समन्वय परिषद का गठन करेंगे। हम अपने संयुक्त आयोग को सचिव स्तर से मंत्री स्तर तक ले जाएंगे। दोनों पक्ष मिलकर एक बिजनेस समिटका आयोजन करेंगे जिसमें दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स शामिल होंगे।

पीएम ने आगे कहा कि हम यूरेनियम की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक व्यवस्था बनाएंगे। आज, हम तीन सिस्टर-सिटी और सिस्टर-स्टेट व्यवस्थाएं कर रहे हैं। हमें उनकी क्षमता को पूरी तरह से साकार करने के लिए एक रोडमैप बनाना चाहिए। आपके देश में 'न्यू ताशकंद' जैसे मेगा-प्रोजेक्ट चल रहे हैं, भारत में हमने गुजरात में GIFT सिटी बनाई है। आपके यहां से एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए हमें खुशी होगी जो प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल का अध्ययन कर सकते हैं।

उज्बेकिस्तान में भारत को जीवंत करने के लिए आभार

पीएम मोदी ने कहा, कल भोजन के दौरान आपने मुझे जो अनुभव कराया, आप व्यक्तिगत रूप से हर विवरण में शामिल थे। उसके लिए मैं विशेष रूप से आभारी व्यक्ति करता हूं। स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ, मुझे प्रतिभाशाली बच्चों का गाना और नृत्य भी देखने को मिला। ऐसा लगा जैसे आपने यहां भारत को जीवंत कर दिया है, जैसे कि आपने यहीं मेरे अपने गुजरात की भावना को जागृत कर दिया है। इसके अलावा, आपने पूरे शहर को तिरंगे के रंग में रंग दिया। यह सब दर्शाता है कि भारत आपके दिल के कितना करीब है।

उन्होंने आगे कहा कि दो दिनों में, आपके स्वतंत्रता दिवस की 35वीं वर्षगांठ मनाएंगे। मैं इस अवसर पर आपको और उज्बेकिस्तान के लोगों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इस वर्ष हम अपनी रणनीतिक साझेदारी की 15वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। मुझे खुशी है कि इस विशेष अवसर पर हम अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने जा रहे हैं। हम इसके अंतर्गत ठोस लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ेंगे।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत हुआ मजबूत

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी, मेरा मानना ​​है कि आपके नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिणाम हासिल कर रहा है, आर्थिक विकास की उच्च दर बनाए हुए है और बड़े प्रोजेक्ट्स को लागू कर रहा है। भारत डिजिटलीकरण, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष अन्वेषण और कई अन्य क्षेत्रों में वास्तव में असाधारण प्रगति कर रहा है। वैश्विक मामलों में भारत की आवाज और प्रभाव और भी मजबूत हुआ है। आपके करीबी दोस्तों के तौर पर, हम निश्चित रूप से इन सभी उपलब्धियों को देखकर बहुत खुश हैं।

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला