एशिया के दूसरे सबसे ताकतवर नेता बने पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

PM Modi एशिया के दूसरे सबसे ताकतवर नेता, दुनिया ने माना भारत का लोहा; चीन की बादशाहत पर मंडराने लगा खतरा?

Asia Power Index 2026: लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत 40.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावी नेता चुने गए हैं।

अक्षय साहू

Highlights:

  • एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत तीसरे सबसे शक्तिशाली देश के रूप में कायम है।

  • पीएम नरेंद्र मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावी नेता बने, उनसे आगे शी जिनपिंग हैं।

  • भारत का कूटनीतिक प्रभाव स्कोर 70.3 अंक रहा।

  • रक्षा नेटवर्क में भारत दो स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर पहुंचा।

Narendra Modi Asia Second Most Influential Leader: भारत ने एशिया में अपनी ताकत और प्रभाव को लगातार बढ़ाया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में भारत को महाद्वीप की तीसरी सबसे शक्तिशाली ताकत के रूप में स्थान दिया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्षेत्र के दूसरे सबसे प्रभावी नेता के रूप में आंका गया है। इस सूची में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहले स्थान पर हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की सबसे बड़ी ताकत उसका कूटनीतिक प्रभाव रहा है। इस श्रेणी में भारत को 70.3 अंक मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। वह तीन स्थान ऊपर चढ़कर एशिया के दूसरे सबसे प्रभावी नेता बन गए हैं। उनसे आगे केवल चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं।

दुनिया ने माना भारत की ताकत का लोहा

लोवी इंस्टीट्यूट के दक्षिण-पूर्व एशिया कार्यक्रम के निदेशक और एशिया पावर इंडेक्स के प्रोजेक्ट लीड डॉ. हंटर मार्स्टन ने भी भारत की बढ़ती ताकत पर टिप्पणी की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत का प्रभाव बढ़ा है और उसका स्कोर 40.5 तक पहुंच गया है। इससे प्रमुख शक्ति के रूप में भारत की स्थिति मजबूत हुई है। 2018 के बाद चीन के साथ भारत की शक्ति का अंतर अब सबसे कम स्तर पर है। आर्थिक क्षमता में कमजोरी के बावजूद पीएम मोदी को शी जिनपिंग के बाद दूसरा सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता माना गया है।

किस आधार की गई परख?  

2026 के एशिया पावर इंडेक्स में 27 देशों और क्षेत्रों को 131 संकेतकों के आधार पर परखा गया है। इसमें आर्थिक क्षमता, सैन्य शक्ति, मजबूती, राजनयिक प्रभाव और आर्थिक संबंधों समेत शक्ति के आठ प्रमुख पैमानों को शामिल किया गया है।

अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश

इस सूची में अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले और चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत 40.5 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर है। जापान 38.6 अंकों के साथ चौथे और रूस 32.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत को रिपोर्ट में प्रमुख शक्ति यानी मेजर पावर का दर्जा दिया गया है।

भारत ने भविष्य के संसाधनों के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 56.2 अंक हासिल किए और तीसरा स्थान प्राप्त किया। आर्थिक क्षमता में भी देश तीसरे स्थान पर बना हुआ है, हालांकि इसका स्कोर घटकर 26.4 रह गया। रिपोर्ट में भारत से बाहर जाने वाले निवेश में करीब 20 अरब डॉलर की कमी का भी जिक्र किया गया है।

रक्षा नेटवर्क में भी हुआ सुधार

रक्षा नेटवर्क में भारत ने दो स्थानों की बढ़त हासिल कर नौवां स्थान पाया है। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ रक्षा साझेदारी और ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री को इसकी वजह बताया गया है। आर्थिक संबंधों में भी भारत दो पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंचा है। क्षेत्रीय व्यापार और निवेश में स्थिरता ने इस सुधार को मजबूती दी है। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत ने रक्षा, कूटनीति, क्षेत्रीय सहयोग और भविष्य की क्षमता के दम पर एशिया में अपना प्रभाव बढ़ाया है। 

भारत से इन 3 पड़ोसी देशों के लिए चलती हैं ट्रेनें, जानें बांग्लादेश-पाकिस्तान को जाती हैं कितनी रेलगाड़ियां

कौन है एशिया का बॉस? भारत-चीन के बीच कम हुआ पावर गैप, आर्थिक चुनौतियों के बावजूद PM मोदी का दमदार प्रदर्शन

2002 गोधरा कांड में अब तक कितने दोषियों को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत? जानें 2011 से अब तक की पूरी टाइमलाइन

Ayodhya Janakpur Train: नेपाल के लिए दूसरी ट्रेन बनी सरयू कमला एक्सप्रेस, जानें रूट, टिकट नियम, जरूरी दस्तावेज

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी पर तूफान का साया, बारिश और कीचड़ में डूबा पंडाल, VVIP मेहमानों का हवाई सफर रद्द