प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोहम्मद मुइज्जू (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

चीन में मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से मिले PM मोदी, पड़ोसी देश के लिए कह दी ये बड़ी बात

PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू की मुलाकात ने भारत-मालदीव संबंधों में सुधार के संकेत दिए हैं, अब दोनों देश सहयोग बढ़ाकर नागरिकों के लिए लाभ सुनिश्चित करना चाहते हैं।

अक्षय साहू

PM Modi Meets Mohamed Muizzu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे के लिए चीन के तियानजिन शहर में है। जहां वो शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होगें। इस दौरान उन्होंने रविवार को उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई। इसके अलावा, उन्होंने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से भी बातचीत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की, जिसमें दोनों नेता एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से उपयोगी बातचीत हुई। भारत और मालदीव के बीच विकास सहयोग दोनों देशों के नागरिकों के लिए फायदेमंद है।"

दोनों देशों के रिश्तों में सुधार

मुइज्जू जब मालदीव के राष्ट्रपति बने थे, तब भारत और मालदीव के रिश्तों में खटास आ गई थी। मुइज्जू ने अपने चुनावी रैली के दौरान इंडिया आउट का नारा दिया था और चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बने थे। राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू ने कई भारत विरोधी फैसले लिए। जिसमें भारतीय सैनिकों को मालदीव से वापस भेजना शामिल था। इसके बाद वे चीन के करीब जाने लगे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलकर करीब 20 समझौते किए। साथ ही उनके कुछ मंत्रियों ने भारत विरोधी बयान दिए, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ गए। लेकिन जब भारतीय पर्यटकों ने मालदीव जाना बंद किया, तो देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ। तब मुइज्जू को भारत की अहमियत समझ आई। पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मुइज्जू शपथग्रहण समारोह में भारत आए और फिर कुछ समय पहले मोदी भी मालदीव गए। अब भारत और मालदीव के रिश्ते दोबारा बेहतर हो रहे हैं।

पीएम मोदी से दौरे ने बदली तस्वीर

प्रधानमंत्री मोदी इसी साल 25-26 जुलाई को मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जहां राजधानी माले में उनका भव्य स्वागत हुए। राष्ट्रपति मुइज्जू खुद अपनी आधी पार्लियामेंट के साथ एयर पोर्ट पर स्वागत करने गए थे। जहां पीएम मोदी और मुइज्जू ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया था।

था। भारत ने कोविड महामारी के बाद मालदीव की चरमराती अर्थव्याव्सथा को स्थिर करने के लिए करोड़ो का लोन दिया था। साथ ही कई रक्षा उपकरण तोहफे के तौर पर दिए थे। इसके बाद मुइज्जू का नजरिए बदला और उन्होंने भारत के साथ रिश्तों को सुधारने पर काम किया।

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता