4 जून को पीएम मोदी ने बांग्लादेश के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी थीं (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

PM मोदी ने बकरीद पर भेजा था खास संदेश, बांग्लादेश की ओर से भी प्रतिक्रिया; दोनो देशों में हुई अनदेखी कूटनीतिक बातचीत

ईद-उल-अजहा के मौके पर पीएम मोदी ने बांग्लादेश के पीएम यूनुस को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं थी, बता दें 4 जून को भेजे गए पत्र में PM ने त्योहार को सांस्कृतिक विरासत व भाईचारे का प्रतीक बताया था।

सौरभ शर्मा

नई दिल्ली/ढाका: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में हाल के दिनों में आई तल्खी के बीच एक छोटी-सी पहल जो फिर से उम्मीद भरी रही है। बकरीद के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस को पत्र लिखकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने इस पत्र में ईद-उल-अजहा के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए इसे भारत की विविध संस्कृति का प्रतीक बताया। खास बात यह रही कि इस पत्र का जवाब भी आया, जो आपसी रिश्तों को लेकर सकारात्मक संदेश देता है और दोनों देशों के बीच संवाद के नए संकेत छोड़ता है।

बकरीद जैसे पवित्र अवसर पर दोनों देशों के नेताओं का संवाद यह दर्शाता है कि कूटनीतिक मतभेदों के बीच भी इंसानी रिश्ते और सांस्कृतिक कड़ियां जीवित रहती हैं। पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस के बीच हुए इस विनम्र पत्राचार ने यह साफ किया कि साझा संस्कृति, परंपराएं और धार्मिक मूल्यों के जरिए भी रिश्तों को संवारा जा सकता है। यह घटना दिखाती है कि संवाद की एक ईमानदार कोशिश, बड़े राजनीतिक मतभेदों के बीच भी भरोसे की नींव रख सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी का सौहार्द भरा पत्र 4 जून को भेजे गए पत्र में पीएम मोदी ने बांग्लादेश के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि यह त्योहार त्याग, करुणा और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने इस मौके को भारत की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि से जोड़ा और कहा कि यह पर्व उन मूल्यों को जीवंत करता है जो शांति और समावेश की ओर ले जाते हैं।

यूनुस का सकारात्मक जवाब

6 जून को आए जवाब में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए बकरीद को एक ऐसा समय बताया जो समुदायों को जोड़ता है और मानवता की भलाई के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भारत-बांग्लादेश के बीच आपसी सम्मान और सहयोग की भावना को दोहराया और भविष्य में मिलकर काम करने की उम्मीद जताई।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM