दुनिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए साझा प्रयासों पर दिया जोर
रणनीतिक साझेदारी को व्यापक बनाने की दिशा में मिलकर काम करना जरूरी
भारत और जर्मनी मना रहा राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर उत्सव
पीएम मोदी और जर्मनी चांसलर ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता महत्वपूर्ण
India Germany Relations: भारत और जर्मनी के बीच कूटनीतिक रिश्तों को और मजबूती देने की दिशा में एक अहम पहल हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रीडरिश मेर्त्स के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और आपसी सहयोग को लगातार आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जाहिर की।
भारत और जर्मनी इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को दोनों देशों ने आपसी सहयोग के नए आयाम विकसित करने का अवसर बताया। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, आधुनिक तकनीक और व्यापार समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज़ ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को भी महत्वपूर्ण बताया। दोनों नेताओं का मानना है कि इस समझौते से भारत और जर्मनी के बीच व्यापारिक गतिविधियों तथा निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।
फोन पर हुई बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर ने दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों को लेकर चर्चा की। दोनों नेताओं ने माना कि भारत और जर्मनी की रणनीतिक साझेदारी को और व्यापक बनाने की दिशा में मिलकर काम करना जरूरी है। साथ ही आपसी सहयोग को नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई।
बातचीत के दौरान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और वैश्विक चुनौतियों का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया। प्रधानमंत्री मोदी और जर्मनी के चांसलर ने दुनिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए साझा प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। दोनों नेताओं का मानना रहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में प्रमुख देशों के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।
दोनों नेताओं ने नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमति व्यक्त की। उनका जोर ऐसी वैश्विक व्यवस्था को मजबूत करने पर रहा, जहां अंतरराष्ट्रीय नियमों और साझा सिद्धांतों का सम्मान किया जाए।
प्रधानमंत्री मोदी और जर्मनी के चांसलर के बीच हुई यह बातचीत दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। रणनीतिक सहयोग के साथ वैश्विक मुद्दों पर साझा दृष्टिकोण विकसित करना भी इस साझेदारी का अहम हिस्सा है।
इस बातचीत से स्पष्ट है कि भारत और जर्मनी न केवल अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के इच्छुक हैं, बल्कि वैश्विक शांति, स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के मुद्दों पर भी एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहते हैं।