दो दिवसीय दौरे पर वियनतियाने जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी 
विदेश

10-11 अक्टूबर को वियनतियाने के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, 21वें ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौर पर वियनतियाने जाएंगे। लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफान्डोन ने आमंत्रित किया है। पीएम मोदी यहां 21वें ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसकी जानकारी विदेश विभाग ने दी।

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौर पर वियनतियाने जाएंगे। लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफान्डोन ने आमंत्रित किया है। पीएम मोदी यहां 21वें ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसकी जानकारी विदेश विभाग ने दी।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफान्डोन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10-11 अक्टूबर को लाओ PDR के वियनतियाने का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री 21वें ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जिसकी मेजबानी लाओ PDR कर रहा है। जो कि ASEAN का वर्तमान अध्यक्ष है।

पीयूष गाेयल कर चुके हैं दौरा

इसके पहले 20 और 21 सितंबर 2024 को वियनतियाने में 21वीं आसियान-भारत आर्थिक मंत्रियों की बैठक में भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भाग लिया था। इसके साथ ही गोयल ने 12वीं पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आर्थिक मंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा लिया था।

भविष्य की दिशा तय करेगा

भारत इस साल एक्ट ईस्ट नीति के एक दशक पूरे कर रहा है। आसियान के साथ संबंध एक्ट ईस्ट नीति और हमारे हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण का एक केंद्रीय स्तंभ हैं। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से भारत-आसियान संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेगा और सहयोग की भविष्य की दिशा तय करेगा।

द्विपक्षीय बैठकें करने की उम्मीद

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, एक प्रमुख नेताओं के नेतृत्व वाला मंच जो क्षेत्र में रणनीतिक विश्वास का माहौल बनाने में योगदान देता है, भारत सहित ईएएस भाग लेने वाले देशों के नेताओं को क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करता है। प्रधानमंत्री मोदी से दोनों शिखर सम्मेलनों के दौरान द्विपक्षीय बैठकें करने की उम्मीद है।

थाईलैण्ड के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा

बता दें कि वियनतियाने दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश की राजधानी है। यह यहां का सबसे बड़ा शहर है। यह देश के पश्चिमोत्तरी भाग में मीकोंग नदी के किनारे पर स्थित है। जो इस स्थान पर लाओस की थाईलैण्ड के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी निर्धारित करती है। वियनतियाने का नाम पाली बौद्ध भाषा की साहित्यिक अभिव्यक्ति से बना है। इसका अर्थ है राजा के चंदन के जंगलों का शहर। भारतीय शास्त्रों में वर्णित इस कीमती पेड़ को इसकी सुगंध के लिए जाना जाता है।

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया