BRICS Family Photo In Delhi: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट के दौरान दुनिया के कई टॉप लीडर्स की मौजूदगी में खास फैमिली फोटो सेशन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स मेंबर देशों, पार्टनर देशों और इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशंस के प्रमुखों के साथ तस्वीर खिंचवाई।
सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को भारत मंडपम में आयोजित इस स्पेशल फोटो सेशन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नजर आए। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी इस फैमिली फोटो का हिस्सा रहे।
इस दौरान लीडर्स ने एक साथ खड़े होकर ब्रिक्स की कलेक्टिव स्ट्रेंथ और आपसी कोऑपरेशन का मैसेज दिया। यह तस्वीर ऐसे समय में सामने आई, जब ग्लोबल लेवल पर मल्टीलेटरल कोऑपरेशन और साझा चैलेंजेज से निपटने को लेकर ब्रिक्स की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है।
फैमिली फोटो सेशन में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली भी शामिल हुए। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी प्रोग्राम में हिस्सा लिया।
इस मौके पर ब्रिक्स के मेंबर देशों और इनवाइटेड पार्टनर देशों के रिप्रेजेंटेटिव्स के साथ विभिन्न इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशंस के प्रमुख भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन में पहुंचे सभी लीडर्स का स्वागत किया और भारत की चेयरमैनशिप में ब्रिक्स कोऑपरेशन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
18वें ब्रिक्स समिट के पहले दिन शनिवार को मेंबर देशों ने सर्वसम्मति से न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन को अपनाया। इसमें भारत की चेयरमैनशिप में आयोजित आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग की सफलता की सराहना की गई।
घोषणापत्र में भारत की चेयरमैनशिप को इंटरनेशनल कोऑपरेशन और ग्लोबल एकजुटता को नई गति देने वाला बताया गया। सम्मेलन का मुख्य विषय रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबल डेवलपमेंट रहा। लीडर्स ने आपसी सम्मान, मल्टीलेटरलिज्म और इन्क्लूसिव डेवलपमेंट के प्रति कमिटमेंट दोहराई।
न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन में ब्रिक्स के तीन प्रमुख पिलर्स के तहत कोऑपरेशन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। इनमें पॉलिटिकल एंड सिक्योरिटी, इकोनॉमिक एंड फाइनेंशियल तथा कल्चरल और पीपल-टू-पीपल कोऑपरेशन शामिल हैं।
लीडर्स ने अधिक जस्ट इंटरनेशनल ऑर्डर, मजबूत मल्टीलेटरल कोऑपरेशन और इन्क्लूसिव डेवलपमेंट को बढ़ावा देने की कमिटमेंट जताई। इसके साथ ही आम नागरिकों के हित और ग्लोबल डेवलपमेंट को ब्रिक्स पार्टनरशिप के सेंटर में रखने की बात कही गई।
ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम ग्लोबल लीडर्स के सम्मान में भव्य गाला डिनर का आयोजन किया। इसमें प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों और रिप्रेजेंटेटिव्स ने हिस्सा लिया।
इसके अलावा ब्रिक्स लीडर्स ने जॉइंट रूप से पौधरोपण कर एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन का मैसेज दिया। ग्लोबल लीडर्स ने भारत की टेक्नोलॉजिकल कैपेसिटी और इनोवेशन को प्रदर्शित करने वाली इंडिया इनोवेट्स एक्सपो प्रदर्शनी का भी दौरा किया। इस तरह 18वें ब्रिक्स समिट में डिप्लोमैटिक मीटिंग्स के साथ कल्चर, एनवायरनमेंट और टेक्नोलॉजी से जुड़े पहलुओं को भी प्रमुखता मिली।