फिलीपींस फेरी में लगी आग सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
विदेश

Philippines Ferry Fire: फिलीपिंस में समुद्र के बीच फेरी में लगी आग, 5 की मौत; 87 लोग लापता, सामने आया VIDEO

Philippines Coast Guard: फिलीपींस में पलावन के पास मनीला से कोरोन जा रही फेरी में भीषण आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 87 लोग अभी लापता हैं।

प्रिया जैस

Philippines Coast Guard Ferry Accident: फिलीपींस में टूरिस्ट डेस्टिनेशन, पलावन के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। कोरोन के तट के पास समुद्र में बुधवार शाम, मनीला से कोरोन जा रही फेरी M/V जून एस्टर में अचानक भीषण आग लग गई।

खुले समुद्र में जहाज को आग की लपटों में घिरा देख, फिलीपीन कोस्ट गार्ड ने बचाव अभियान शुरू किया। इस घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 87 लोग अभी भी लापता हैं। इस फेरी में कुल 134 लोग सवार थे। इस घटना में अब तक 43 लोगों को बचाया गया है।

कोस्ट गार्ड ने दी हादसे की जानकारी

फिलहाल, फेरी में आग कैसे लगी इसके कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। एएफपी के मुताबिक, कोस्ट गार्ड ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि M/V जून एस्टर में बुधवार की शाम तट के पास 2.2 किमी की दूरी पर आग लग गई। अब तक 5 लोगों के शव बरामद किए गए है, जिन्हें तट पर लाया गया है।

कोस्ट गार्ड ने फेसबुक पर हादसे का वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरी फेरी आग की लपटों में घिरी हुई नजर आ रही है। हादसे का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोस्ट गार्ड की कैप्टन नोएमी कायाब्याब ने गुरुवार को एक लोकल रेडियो स्टेशन को जानकारी देते हुए बताया, "बचे हुए 42 लोगों और मारे गए लोगों के बारे में हमारे पास जो जानकारी है, उसके आधार पर 87 लोग अभी भी लापता हैं।" उन्होंने बताया कि जहाज के रिकॉर्ड में क्रू मेंबर्स को मिलाकर कुल 134 यात्रियों के नाम दर्ज थे।

कैप्टन नोएमी कायाब्याब ने कहा, "मैं साफ करना चाहती हूं कि यह लाइव डेटा है और जैसे-जैसे हमारा सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलेगा, इसमें बदलाव हो सकता है।"

चार क्रू मेंबर भी लापता

कायाब्याब ने बताया कि बचे हुए लोगों में 38 यात्री और चार क्रू मेंबर शामिल हैं। उन्होंने कहा, "हम अभी तक बचे हुए लोगों से जानकारी नहीं जुटा पाए हैं क्योंकि हम उनसे बात नहीं कर पाए हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।

आपको जानकारी दें, कि कोरोन स्थानीय और विदेशी टूरिस्ट के लिए एक लोकप्रिय जगह है। यह अपने समुद्र तटों और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान डूबे जहाजों के मलबे के लिए जाना जाता है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी