मिडटर्म इलेक्शन के बाद खत्म हो जाएगी जंग, ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर किया दावा, कहा- नई डील की तैयारी

US-Irna War: ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका-ईरान युद्ध मिडटर्म चुनाव के तुरंत बाद खत्म हो जाएगा। उन्होंने ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षा, कमजोर प्रशासन की कोशिश और नए समझौते की बात कही।
donald trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Trump Says Iran War With End After US Midterm Elections: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मिडिल-ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग आने वाले अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन के बाद समाप्त हो जाएगी। उन्होंने ईरान पर आरोप लगाया कि वह इस उम्मीद में इंतजार कर रहा है कि अमेरिका में सियासी सत्ता में बदलाव से उसे परमाणु हथियार बनाने की इजाजत मिल जाएगी।

ट्रंप ने दावा किया कि तेहरान वॉशिंगटन में अधिक नरम प्रशासन पाने के लिए अमेरिकी वोटर्स को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि चुनाव के तुरंत बाद जंग खत्म हो जाएगी। वे चुनाव पर असर डालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि हम वहां अच्छे, कमजोर लोगों का एक ग्रुप बना सकें और उन्हें अकेला छोड़ सकें और उन्हें परमाणु हथियार बनाने दें।


खबर अपडेट की जा रही है...

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com