सांकेतिक तस्वीर 
विदेश

हादसा या साजिश? बीच आसमान से गायब हुआ प्लेन...22 दिन से न मलबा मिल रहा न सुराग, दुनिया में हड़कंप

Australia News: ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया से उड़ान भरने वाला एक विमान 22 दिन पहले रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया, जिसे अब "नया बरमूडा ट्रायंगल" कहा जा रहा है। सवार तीनों का अभी तक कोई पता नहीं चला।

अक्षय साहू

New Bermuda Triangle in Australia: बरमूडा ट्रायंगल को सालों से जहाजों और विमानों का रहस्यमयी कब्रगाह माना जाता है, जहां से गुजरने के बाद कई विमान और जहाज कभी वापस नहीं लौटे। अब इसी तरह का एक रहस्यमयी मामला ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया से सामने आया है, जिसे लोग "नया बरमूडा ट्रायंगल" कहने लगे हैं। यहां से उड़ान भरने वाला एक विमान 22 दिन पहले आसमान से अचानक गायब हो गया और अब तक उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में 72 वर्षीय ग्रेगरी वॉन, उनकी 66 वर्षीय पार्टनर किम वार्नर और उनका पालतू कुत्ता मौली सवार थे। ग्रेगरी खुद विमान उड़ा रहे थे और वे एक अनुभवी पायलट माने जाते थे। वे स्थानीय फ्लाइंग क्लब के वरिष्ठ सदस्य भी थे। ऑस्ट्रेलियाई सरकार लगातार विमान को ढूंढने की कोशिश कर रही है।

कहां से और कब उड़ान भरी थी?

यह फ्लाइट 2 अगस्त को तस्मानिया के जॉर्जटाउन एयरपोर्ट से दोपहर लगभग 1 बजे रवाना हुई थी। पहले इसे विक्टोरिया ले जाया गया और फिर न्यू साउथ वेल्स के हिल्सटन एयरपोर्ट की ओर उड़ान भरी गई। लेकिन जैसे ही विमान बास स्ट्रेट के ऊपर पहुंचा, वह अचानक रडार से गायब हो गया। इसके बाद विमान के संपर्क करने की कई कोशिश की गई, लेकिन जब शाम तक कोई संपर्क नहीं हो पाया, तो परिवार ने अलार्म बजाया। इसके बाद खोज अभियान शुरू किया गया। ऑस्ट्रेलियाई एजेंसियों ने उत्तरी तस्मानिया, बास स्ट्रेट और विक्टोरिया के क्षेत्रों में हेलीकॉप्टरों, नावों और जहाजों की मदद से व्यापक तलाशी अभियान चलाया। लेकिन 22 दिनों की लगातार कोशिशों के बावजूद, न तो विमान का कोई मलबा मिला और न ही किसी दुर्घटना के संकेत।

बढ़ती जा रही है रहस्यमयता

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि विमान से कोई इमरजेंसी सिग्नल भी नहीं भेजा गया था। यह एक ऐसा पहलू है जो जांचकर्ताओं को भी हैरान कर रहा है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक अनुभवी पायलट बिना कोई चेतावनी दिए इस तरह गायब हो गया?

वहीं, तस्मानिया पुलिस के इंस्पेक्टर निक क्लार्क ने बताया कि ग्रेगरी एक बेहद कुशल पायलट थे, लेकिन यह विमान नया था। अब सवाल उठता है कि, क्या इसमें कोई तकनीकी खराबी थी? या फिर यह किसी और गहरे रहस्य का हिस्सा है?

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार