वोलोदिमीर जेलेंस्की (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

रूस की तरफ से युद्ध लड़ रहें पाकिस्तानी, जेलेंस्की के खुलासे से हड़कंप, इन देशों का नाम भी शामिल

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस की ओर से पाकिस्तान, चीन और अन्य देशों के भाड़े के सैनिक युद्ध में शामिल हैं, जिससे कई देशों में चिंता बढ़ गई है।

अक्षय साहू

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में यूक्रेन ने रूस के सोची शहर में मौजूद आॅयल डिपो पर ड्रोन हमला करके हुए भारी नुकसान पहुंचाया। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की दावा किया कि रूस की ओर से पाकिस्तानी सैनिक भी युद्ध लड़ रहे हैं। जेलेंस्की के इस दावे से हड़कंप मच गया है।

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि, हमे हमारे सैनिकों से रिपोर्ट मिल रही है कि युद्ध में  रूसी सैनिकों के अलावा चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और कुछ अफ्रीकी देशों के सैनिक भी शामिल है। जेलेंस्की के दावे कई देशों की नींद उड़ गई है। हालांकि फिलहाल किसी भी देश ने जेलेंस्की के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

हम करारा जवाब देंगे: जेलेंस्की

जेलेंस्की ने एक्स पर कहा कि, आज मैं यूक्रेन की सेना की 17वीं मोटराइज्ड इन्फैंट्री बटालियन के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उनकी बातचीत मुख्य रूप से वोवचांस्क क्षेत्र की स्थिति पर केंद्रित रही। उन्होंने कहा कि वे युद्ध के मोर्चे पर तैनात कमांडरों से भी मिले। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "हमारे सैनिकों की रिपोर्ट के अनुसार, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और कुछ अफ्रीकी देशों से आए भाड़े के सैनिक युद्ध में भाग ले रहे हैं। हम इसका करारा जवाब देंगे।"

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यह पहली बार नहीं है जब वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस तरह का दावा किया हो। इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो साझा कर यह दावा किया था कि यूक्रेन ने दो चीनी नागरिकों को रूस की ओर से लड़ते हुए पकड़ा है। जेलेंस्की के अनुसार, ये चीनी नागरिक फिलहाल हिरासत में हैं।

कैदियों की अदला-बदली पर सहमति

जेलेंस्की ने यह भी बताया था कि जुलाई में इस्तांबुल में हुई बातचीत के बाद यूक्रेन और रूस के बीच 1,200 कैदियों की अदला-बदली पर सहमति बनी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था, "1,200 कैदियों की अदला-बदली को लेकर समझौता हुआ है।" जेलेंस्की ने यह भी बताया कि अदला-बदली के लिए सूची तैयार की जा रही है ताकि यूक्रेनी नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।

Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में हुआ निधन

न पद की चाह, न सत्ता का मोह, फिर भी देश की राजनीति बदल दी, जानें जयप्रकाश नारायण को क्यों कहा जाता है लोकनायक

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से कांग्रेस ने किया ब्लैक डे का ऐलान

Paytm पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द! RBI पहले भी कई बैंकों पर ले चुका है एक्शन, जानिए शेड्यूल्ड बैंक का मतलब

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग