डोनाल्ड ट्रंप, शहबाज शरीफ और मोजतबा खामेनेई, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!

Pakistani PM Shehbaz Sharif on War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, ईरान और अमेरिका के बीच 24 घंटे में समझौता हो सकता है और युद्ध खत्म होने वाला है।

दिव्या सिंह

Pakistani PM Shehbaz Sharif On Iran-US War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जारी वार्ता निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है और अगले 24 घंटे के भीतर समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में शहबाज शरीफ ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की प्रमुख शर्तों पर सहमति बन गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समझौता जल्द ही औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा, जिसके बाद पाकिस्तान भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इस पर हस्ताक्षर करने की तैयारी करेगा। साथ ही अगले सप्ताह तकनीकी स्तर की वार्ताओं का दौर शुरू हो सकता है।

अमेरिका और ईरान युद्ध पर शहबाज शरीफ का बड़ा दावा

शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची को टैग करते हुए कहा कि दोनों देशों ने वार्ता प्रक्रिया के दौरान सकारात्मक प्रतिबद्धता दिखाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संभावित समझौता क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

शांति समझौते का अंतिम मसौदा तैयार

इससे एक दिन पहले भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि, शांति समझौते का अंतिम मसौदा तैयार हो चुका है और पाकिस्तान दोनों पक्षों के साथ मिलकर अगले चरण को अंतिम रूप देने में जुटा है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ ताकतें इस प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए भ्रामक प्रचार फैला रही हैं, लेकिन बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

24 घंटे में युद्ध होगा खत्म!

वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी वार्ता में प्रगति के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित समझौते को लेकर पहले कभी इतनी व्यापक सहमति नहीं बनी थी। हालांकि उन्होंने समझौते के आधिकारिक रूप से अंतिम होने तक मीडिया और अन्य पक्षों से अटकलों से बचने की अपील की है।

हालांकि, अमेरिका और ईरान की ओर से अभी तक किसी औपचारिक शांति समझौते की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में आने वाले 24 घंटे इस संभावित डील के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी