पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

भरी संसद में पाक रक्षा मंत्री ने रोया रोना...फौज को बता दिया निकम्मा, बोले- मुकाबला करने में सक्षम नहीं- VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में स्वीकार किया कि बलूचिस्तान में सेना बीएलए से निपटने में असफल है और हालात नियंत्रण से बाहर हैं।

अक्षय साहू

Khawaja Asif on BLA Attacks: बलूचिस्तान में जारी संघर्ष को लेकर पाकिस्तान सरकार का कबूलनामा सामने आया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में बयान देते हुए माना कि पाकिस्तानी सेना बलूच लिब्रेशन आर्मी (BLA) का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने में असफल रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि बलूचिस्तान में सुरक्षा स्थिति पाकिस्तान के नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि बीएलए के लड़ाके अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं, जिनमें आधुनिक राइफलें, नाइट विजन डिवाइस, हीट-डिटेक्टिंग लेजर और महंगा फुल कॉम्बैट गियर शामिल है ऐसे हथियार जो कई मामलों में पाकिस्तानी सेना के पास भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इन उपकरणों की कीमत हजारों डॉलर में है, जिससे विद्रोहियों की सैन्य क्षमता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बलूचिस्तान पर नियंत्रण मुश्किल काम

ख्वाजा आसिफ के मुताबिक, बलूचिस्तान पाकिस्तान के कुल भू-भाग का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है और इतना विशाल क्षेत्र होने के कारण वहां निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि सेना के जवान लगातार गश्त और ऑपरेशनों के कारण शारीरिक रूप से थक चुके हैं और हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। ख्वाजा आसिफ ने यह भी कहा कि सेना अब केवल अपने जवानों के जनाज़े उठा रही है।

बीएलए ने दावा किया है कि बीते तीन दिनों के संघर्ष में उसने 200 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों को मार गिराया है और बलूचिस्तान के 15 से अधिक शहरों में नियंत्रण स्थापित किया है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सरकार ने हालात पर पूरी तरह नियंत्रण न होने की बात स्वीकार की है।

BLA के हमलों पर क्या बोले ख्वाजा आसिफ?

ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि विद्रोही समूह पंजाबी मजदूरों, आम नागरिकों और कम आय वाले समुदायों को निशाना बना रहा है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि विद्रोहियों के पास उन्नत अमेरिकी हथियार मौजूद हैं। इसके बावजूद उन्होंने बीएलए को “आतंकवादी संगठन” बताते हुए किसी भी प्रकार की बातचीत से इनकार किया और कहा कि महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाने वालों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

रक्षा मंत्री की यह स्वीकारोक्ति पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों को उजागर करती है, खासकर ऐसे समय में जब बलूचिस्तान में अलगाववादी आंदोलन तेज होता जा रहा है और सरकार स्थिति संभालने में असमर्थ दिखाई दे रही है।

Chintan Shivir: आज से PM नरेंद्र मोदी और कैबिनेट मंत्रियों की अहम बैठक, मंत्रालयों के कामकाज पर होगी चर्चा

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी ने बताया दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल