पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी 
विदेश

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी विमान से उतरते समय हुए इंजर्ड, टूटी पैर की हड्डी

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी विमान से उतरते समय इंजर्ड को गए। उनके पैर की हड्डी टूट गई। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से उतरते वक्त उन्हें चोट आई।

साक्षी सिंह

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी विमान से उतरते समय इंजर्ड को गए। उनके पैर की हड्डी टूट गई। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान से उतरते वक्त उन्हें चोट आई। यह घटना बुधवार रात को हुई लेकिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति के कार्यालय ने इसकी पुष्टि गुरुवार देर रात को की।

राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति विमान से उतरते समय गिर गए जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद उनके पैर में प्लास्टर चढ़ा दिया। बयान में कहा गया है कि उनके पैर पर चार सप्ताह तक प्लास्टर रहेगा।

राष्ट्रपति जरदारी को स्वास्थ्य समस्याएं

बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति जरदारी को घर भेज दिया गया है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। पाकिस्तान के अखबार डॉन ने बताया कि 69 वर्षीय राष्ट्रपति को हाल के वर्षों में कई स्वास्थ्य समस्याएं हुई हैं। मार्च 2023 में संयुक्त अरब अमीरात में उनकी आंख की सर्जरी हुई।

राष्ट्रपति की सेहत स्वास्थ्य

साल 2022 में उन्हें सीने में संक्रमण के इलाज के खातिर एक सप्ताह के लिए कराची के डॉ. जियाउद्दीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खराब स्वास्थ्य की अफवाहों के बीच उनके निजी चिकित्सक और करीबी सहयोगी डॉ. आसिम हुसैन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पुष्टि की थी कि अब उनकी सेहत ठीक है।

कोविड के लक्षण

उनके बेटे और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के मुताबिक, जुलाई 2022 में उनमें कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनमें कोविड-19 के हल्के लक्षण थे।

BRICS Summit Delhi 2026 LIVE: भारत मंडपम में PM मोदी और पुतिन की मीटिंग शुरू, भेंट की रूसी भाषा में तिरुक्कुरल

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील