पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ, फोटो (सो. सोशल मीडिया)  
विदेश

US खा रहा रिश्वत! मैं बंद कमरे में... अमेरिका-इजरायल को लेकर ये क्या बोल गए पाक रक्षा मंत्री, VIDEO

Pakistan News Hindi: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह तो दिनदहाड़े इजरायल से रिश्वत लेता है। यह बात उन्होंने एक टीवी चैनल से बात के दौरान कही है।

अमन उपाध्याय

Pakistan Defence Minister Statement: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने एक टीवी इंटरव्यू में ऐसा बयान दिया जिसने देश की सच्चाई फिर उजागर कर दी। उन्होंने रिश्वतखोरी से जुड़ा मामला उठाते हुए कहा कि अगर उन्हें कभी रिश्वत लेनी भी पड़ी तो वह काम वे बंद कमरे में लेंगे, न कि सबके सामने। साथ ही उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह तो दिनदहाड़े इजरायल से रिश्वत लेता है।

पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिकी नेता इजरायल से बेझिझक रिश्वत लेते हैं, लेकिन दुनिया पाकिस्तान को रिश्वतखोर बताकर उसकी छवि खराब करती है।

अमेरिका-इजरायल पर बड़ा आरोप

आसिफ ने आरोप लगाते हुए कहा कि इजरायली लॉबी अमेरिकी नेताओं को फाइनेंस करती है। हमारी बदनामी ऐसी है कि हम किसी से भी पैसे ले लेते हैं, लेकिन वे तो दिनदहाड़े पैसे लेते हैं मैं तो इन्हें लेकर भी पिछली कमरे में ले जाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की नौकरशाही और रक्षा संस्थान खुलेआम इजरायली लॉबी से फंडिंग पाते हैं और वे सभी असल में पेरोल पर हैं। “हम तो यूं ही बदनाम हैं,” उन्होंने जोड़ा, “कम से कम मैं चोरी भी चुपके से करूंगा ताकि शाहबजाते जैसे एंकर कार्यक्रम न बना दें।”

जब एक टीवी एंकर ने मुस्कुराकर उन्हें चेतावनी दी कि यह क्लिप वायरल हो जाएगी, तो आसिफ ने कहा, “हो जाने दो वायरल हो ही जाएगा।” यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और पाकिस्तान की आंतरिक राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय संबंधों तक व्यापक बहस पैदा कर चुका है।

देखें Vide0-

विदेशी ताकतों से फंडिंग लेने का आरोप

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने विपक्ष के भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों का जवाब देते हुए कड़ा रुख अपनाया। विपक्षी दलों, खासकर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने सरकार पर विदेशी ताकतों से फंडिंग लेने का आरोप लगाया था। आसिफ ने इन दावों को नकारते हुए अमेरिका का उदाहरण दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे “अजीबोगरीब कबूलनामा” बताया तो कुछ ने इसे पाक राजनीति की सच्चाई करार दिया। इसके साथ ही आसिफ ने नाटो की तर्ज पर इस्लामिक देशों का एक साझा गठबंधन खड़ा करने की भी वकालत की।

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल