- Hindi News »
- World »
- Khawaja Mohammad Asif Calls Muslim Unity Against Israel India
‘हम भारत से 5 गुना बड़े…’, Pak रक्षा मंत्री आसिफ ने खिलाफ उगला जहर, मुस्लिम देशों से कहा हमला करो
Pakistan: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने दावा किया कि उनकी सैन्य क्षमता भारत से पांच गुना बड़ी है; उन्होंने इजराइल और भारत के खिलाफ मुस्लिम देशों एकजुट होने के लिए कहा।
- Written By: अक्षय साहू

ख्वाजा आसिफ (फोटो- सोशल मीडिया)
Khawaja Asif on Israel Qatar Controversy: पाकिस्तान के नेता से लेकर आर्मी जनरल अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। ताजा मामला पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ है। जिन्होंने दावा किया पाकिस्तान की सैन्य क्षमता भारत से पांच गुना बड़ी है। आसिफ ने बात इजराइल द्वारा कतर की राजधानी दोहा में किए गए हवाई हमलों की आलोचना करते हुए कही।
आसिफ ने गुरुवार को कतर पर हुए हालिया हमलों को लेकर इजराइल की कड़ी आलोचना करते हुए भारत के खिलाफ जहर उगला। उन्होंने इजराइल को भारत का मित्र राष्ट्र बताते हुए मुस्लिम देशों से एकजुट होकर विरोध करने और आर्थिक ताकत का इस्तेमाल करने की अपील की है। इससे पहले ही वो इस प्रकार के बयान दे चुके हैं।
सख्त कदम उठाने की जरूरत
आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “अब समय आ गया है कि मुस्लिम देश एकजुट होकर इस दुष्ट देश इजराइल का सामना करें, जिसका मकसद मुस्लिम दुनिया को निशाना बनाना और उनकी आर्थिक शक्ति को कमजोर करना है। यह सोचना कि इजराइल के प्रति नरमी बरतने से कोई सुरक्षित रहेगा, महज एक भ्रम और मूर्खता है।”
सम्बंधित ख़बरें
इटली की पीएम Giorgia Meloni की डीपफेक तस्वीरें वायरल! फर्जी फोटो वायरल होने पर प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी
भारत ने क्यों चुकाई पाकिस्तान से सिंधु जल संधि की कीमत? समझौते की इन 5 शर्तों ने बांधे दिल्ली के हाथ
Iran Fire: ईरान में आग का तांडव! तेहरान के मॉल में आग लगने से 8 की मौत और 36 घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
आज है International No Diet Day, 2026, जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है यह दिन
रक्षा मंत्री ने अपने बयान में इजराइल के साथ-साथ भारत पर भी निशाना साधा। उन्होंने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने एक मजबूत सरकार और पेशेवर सशस्त्र बलों की बदौलत भारत जैसे बड़े देश को करारा जवाब दिया।
उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान आर्थिक रूप से भले ही कमजोर हो, लेकिन हमारी सरकार और सेना की मजबूती ने हमें भारत का मुकाबला करने और उसे सबक सिखाने में सक्षम बनाया। जीतने का जज़्बा और आत्मबल हमारे अंदर से आता है, और यही हमारी असली ताकत है।”
यह भी पढ़ें: आंदोलन के नाम पर डकैती! GEN-Z ने मॉल पर किया हाथ साफ, लूट ले गई कपड़े और शराब, सामने आया VIDEO
मिडिल ईस्ट में गंभीर स्थिती
ऑपरेशन सिंदूर में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष में ड्रोन, मिसाइलों और फाइटर जेट्स का बड़े स्तर इस्तेमाल किया गया था। यह पिछले तीन दशकों में सबसे गंभीर टकराव माना गया, जिसमें 60 से अधिक लोगों की मौत हुई। इस संघर्ष के बाद दोनों देशों ने संघर्षविराम पर सहमति जताई थी। ख्वाजा आसिफ के इस बयान से मिडिल ईस्ट में स्थिती एक बार फिर तनाव बढ़ सकता है।
Khawaja mohammad asif calls muslim unity against israel india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gondia POCSO Court Verdict: 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म: गोंदिया कोर्ट का सख्त फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास
May 06, 2026 | 03:35 PMKhatron Ke Khiladi 15 में दिखेगा डर का नया दौर, गौरव खन्ना से ओरी तक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच
May 06, 2026 | 03:31 PMपुणे में आइसक्रीम खिलाने के बहाने की 14 साल की दिव्यांग बच्ची से छेड़छाड़, आइसक्रीम बेचता था आरोपी
May 06, 2026 | 03:29 PMIPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
May 06, 2026 | 03:29 PMसस्पेंड पुलिसकर्मी का ‘नशा’ उतरा, एसपी ऑफिस के बाहर कर रहा था ड्रामा; महिला ने चप्पलों से पीटा- देखें VIDEO
May 06, 2026 | 03:28 PMLeopard Captured Sakoli: 5 वर्षीय बच्ची पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, विर्शी क्षेत्र में दहशत खत्म
May 06, 2026 | 03:09 PMनागपुर में व्यावसायिक गैस सिलेंडर में ₹993 की बढ़ोतरी: बाजार में हड़कंप, कालाबाजारी की आशंका गहराई
May 06, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














